Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जमीन न मिलने से लटका काशीपुर में नए बिजलीघरों का काम
  • ऊधम सिंह नगर

जमीन न मिलने से लटका काशीपुर में नए बिजलीघरों का काम

RNS INDIA NEWS 23/06/2023
rns featured image new

काशीपुर। विद्युत कटौती और ओवरलोड की समस्या से निजात पाने के लिए प्रस्तावित तीन बिजलीघरों के लिए विभाग को अभी भूमि का हस्तांतरण नहीं हो सका है। अभी सिर्फ जल निगम के परिसर में एक बिजली घर स्थापित करने को स्वीकृति मिली है। वहां भी अभी निविदा की प्रक्रिया लंबित है। केंद्र सरकार की रिवैंप योजना का मकसद उपभोक्ताओं को 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इस योजना के क्रियान्वयन पर फॉल्ट होने की स्थिति में सिर्फ एक लाइन ही प्रभावित होगी। इसके लिए सभी खंडों में 33 और 11 केवी नवीन लाइनों का निर्माण किया जाएगा और उनकी क्षमता वृद्धि की जाएगी। इस योजना में लो वोल्टेज सिस्टम को मजबूत करना, सुरक्षित विद्युत आपूर्ति के लिए खुले तारों की बजाय आरमर्ड सर्विस केबिल आदि पर काम किया जाएगा। इसी योजना में काशीपुर में अलीगंज रोड, मुरादाबाद रोड, काशीपुर नगर निगम और जल निगम परिसर में नए बिजलीघरों का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा जसपुर और बाजपुर के विद्युत उपगृहों को भी अपडेट किया जाना है। अभी काशीपुर सब डिविजन में 9 बिजलीघरों से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। आबादी बढ़ने से बिजली की मांग भी बढ़ रही है। इस स्थिति में मानसून के दौरान बिजली घरों पर लोड बढ़ जाता है। जिससे फॉल्ट व ओवरलोड की समस्या बढ़ जाती है। रिवैंप योजना में अलीगंज व मुरादाबाद रोड के अलावा काशीपुर नगर निगम परिसर और जल निगम परिसर में नए बिजली घरों का प्रस्ताव है, लेकिन अभी जल निगम के अलावा कहीं और भूमि का चयन नही हो सका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आधार केन्द्रों के बाहर रेट लिस्ट जरूर लगाएं: जिलाधिकारी
Next: गुरिल्लों की जनजागरण रथ यात्रा शुरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.