Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर बुजुर्ग से 13.50 लाख हड़पे
  • देहरादून

जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर बुजुर्ग से 13.50 लाख हड़पे

RNS INDIA NEWS 25/12/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून में एक बुजुर्ग के नाम पर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर उनसे 13.50 लाख रुपये हड़प दिया गया। करीब 06 साल पुराने मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि रामपाल निवासी राजमंजी मसूरी ने तहरीर दी कि वो अनुसूचित जाति से हैं और 2018 में मसूरी नगर पालिका से सुपरवाईजर पद से सेवानिवृत्त हुए। 2018 में ही उनकी मुलाकात दो भाई सतेंद्र प्रकाश बहुगुणा और देंवेंद्र प्रकाश दोनों निवासी ब्राहमणवाला देहरादून से हुई थी। दोनों ने उनकी मुलाकात सोनू गुप्ता निवासी आईएसबीटी, राम सिंह नेगी निवासी भटटागांव मसूरी रोड देहरादून, शहजाद निवासी टर्नर रोड देहरादून से कराई। आरोपियों ने दोनों को ब्रह्मणवाला में एक जमीन दिखाई। जमीन की रजिस्ट्री से पहले उनसे 13.50 लाख रुपये लिए गए। 22 अगस्त 2019 को देहरादून कोर्ट परिसर में उनके नाम पर रजिस्ट्री कराई गई। रजिस्ट्री में उनका नाम भूमि स्वामी के रूप में दर्ज किया गया। इसके बाद जब वो जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो आसपास के कुछ लोगों ने इसपर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह जमीन गलत तरीके से उन्हें बेची गई है। आरोप है कि इसके बाद उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने उसे जाति सूचक शब्द बोले। बाद में आरोपियों ने दूसरी जगह जमीन दिलाने की बात की, लेकिन उन्हें जमीन नहीं दी गई। आरोप है कि अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाजपेयी सभी राजनैतिक दलों के आदर्श और प्रेरणाश्रोत: गणेश जोशी
Next: टेस्ट ड्राइव के बहाने दो लोग वाहन लेकर फरार हुए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.