Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन की डील कई लोगों से कर लाखों ठगने में मां-बेटियों और दामादों पर मुकदमा
  • देहरादून

जमीन की डील कई लोगों से कर लाखों ठगने में मां-बेटियों और दामादों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 29/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पटेलनगर क्षेत्र के शीशमबाड़ा इलाके में एक ही जमीन का सौदा कर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए गए। एक पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी महिला, उसकी बेटियों और दामादों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत करने वाले पीड़ित से बीस लाख रुपये ठगे गए। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि विकासनगर के धर्मावाला निवासी विकास धानिया ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने मौजा शीशमबाड़ा स्थित खसरा नंबर-360 और 362 की कुल 0.1129 हेक्टेयर जमीन का सौदा प्रमिला से किया था। इसके एवज में 15 लाख रुपये नकद बतौर ब्याना दिए गए थे और रजिस्ट्री की तारीख 28 जुलाई 2025 तय हुई थी। तय तारीख पर विकास धानिया सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और शाम तक इंतजार किया। बेचने वाला पक्ष वहां नहीं पहुंचा। संपर्क करने पर आरोपियों ने बहाना बनाया और जल्द रजिस्ट्री की बात कही। इसके बाद विश्वास में लेकर आरोपियों ने विकास से आरटीजीएस के जरिए पांच लाख रुपये और ले लिए। इस तरह कुल 20 लाख रुपये देने के बाद भी जब जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई तो पीड़ित ने छानबीन शुरू की। छानबीन में विकास को पता चला कि आरोपियों ने उसी जमीन का सौदा बडोवाला निवासी सोमेश से करके करीब 23 लाख रुपये और सहारनपुर निवासी अमन कुमार व राहुल कुमार से नौ लाख रुपये पहले ही ले रखे हैं। आरोप है कि शातिर परिवार ने एक ही संपत्ति को अलग-अलग लोगों को दिखाकर कुल 52.05 लाख रुपये की ठगी की है। विकास धानिया का आरोप है कि जब उन्होंने अपने रकम मांगी या रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया तो आरोपी महिला, उसकी बेटियां (शीतल, मोनिका, दीपिका, मीनाक्षी) और दामाद (नीरज, रवि) उन्हें झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने लगे। इंस्पेक्टर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी से रकम हड़पने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 जनवरी
Next: बंदरों की समस्या पर शुरू हुआ अभियान, पार्षदों के संयुक्त प्रयास लाए रंग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.