Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन कब्जाने वाले शेरखान गैंग का सदस्य गिरफ्तार
  • देहरादून

जमीन कब्जाने वाले शेरखान गैंग का सदस्य गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनआरआई महिला की करोड़ों की संपत्ति के फर्जी दस्तवेज तैयार करने वाले शेरखान गैंग के एक और सदस्य को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही गैंग के मुख्य सदस्य समेत चार अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है। बीते साल 21 नवंबर को सुमन देवी निवासी किशनपुर थाना राजपुर में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी सहेली रितु मेहता ने उनको किशनपुर स्थित जमीन और बंगले की देखरेख के लिए रखा था। शेरखान नाम के एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ उक्त जमीन और बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने गैंग के मुख्य सदस्य विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, विनोद कुमार उर्फ केडी, महेश चौहान और प्रमोद गिरी को दिसंबर में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ और साक्ष्य संकलन के आधार पर धोखाधड़ी में सहरानपुर निवासी एक अभियुक्त अकबर का नाम प्रकाश में आया था, जिसे पुलिस ने शनिवार को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने अपना अकबर पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मकान नंबर 131 नूर बस्ती, थाना सिटी कोतवाली, जनपद सहारनपुर बताया। पुलिस टीम में एसआई पीडी भट्ट, प्रवेश रावत, बलवीर सिंह और कांस्टेबल सुशील शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी हस्ताक्षर से लोन नाम करवाने पर केस
Next: बाहरी राज्यों के वाहन हायर करने पर जताया आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.