Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन दिलवाने के नाम पर सेना के जवान से 6 लाख 21 हजार रुपये की ठगी
  • देहरादून

जमीन दिलवाने के नाम पर सेना के जवान से 6 लाख 21 हजार रुपये की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/03/2021
rns featured image new

देहरादून। जमीन दिलवाने के नाम पर दो व्यक्तियों ने सेना के जवान से 6 लाख 21 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपितों ने पैसे लेकर विवावित जमीन बेच दी। रायपुर थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम हरियाली पोस्ट कांडाखाल रुद्रप्रयाग निवासी चंद्रमोहन सिंह बुटोला ने बताया कि वह असम राइफल में मणिपुर नक्सली एरिया में तैनात हैं। उन्होंने 15 मई 2019 को अमित कुमार व विजय कुमार से आमवाला तरला में एक जमीन खरीदी थी। चंद्रमोहन सिंह ने 25 मई 2019 को आरोपितों को अग्रिम धनराशि तौर पर छह लाख 21 हजार रुपये दे दिए। शिकायतकर्ता का अधिवक्ता जब सब रजिस्ट्रार कार्यालय में विक्रयपत्र निष्पादन के लिए पहुंचे तो पता लगा कि जो भूमि आरोपितों ने बेची है उस पर विवाद चल रहा है। यह बात शिकायतकर्ता ने जब आरोपितों को बताई तो आरोपितों ने पांच नवंबर 2019 को पैसे वापस करने के लिए एक महीने का समय मांगा। आरोपित पैसे वापस करने में लगातार टाल मटोल करते रहे। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह जुलाई 2020 में मणिपुर से छुट्टी लेकर घर आए और आरोपितों को फोन करके पैसे वापस करने को कहा तो आरोपितों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि चंद्रमोहन सिंह की शिकायत पर आरोपित अमित कुमार निवासी दून बिहार कालोनी जाखन व विजय कुमार निवासी ईश्वर विहार रायपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से टकराई कार, हादसे में दो की मौत
Next: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.