Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
  • हरिद्वार

जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

रुडक़ी।  दूसरे की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर एक व्यक्ति को दिखाकर जमीन दिलाए जाने के नाम पर उससे लाखों रुपये हड़प लिए। जब पीडि़त द्वारा जमीन का बैनामा करने की बात की गई तो आरोपी उसे टालते रहे। बाद में पीडि़त द्वारा जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। इस संबंध में पीडि़त द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। कोतवाली गंगनहर रुडक़ी क्षेत्र के साउथ प्रीत विहार निवासी महावीर प्रसाद पुत्र पूर्णानंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व लंढौरा निवासी एक व्यक्ति उनके संपर्क में आया उसने उन्हें जमीन दिलाने की बात की बताया कि जिस व्यक्ति की जमीन है वह दिल्ली निवासी है। जमीन के कागजात दिखाए गए। जिस पर विश्वास करते हुए पीडि़त द्वारा आरोपियों को 7.50 लाख रुपये पेशगी दे दिए गए। बाकी रकम बैनामे पर दिए जाने की बात हुई। समय गुजरा तो पीडि़त द्वारा आरोपियों से जमीन का बैनामा कराए जाने की बात की गई तो वह उसे लॉकडाउन आदि का बहाना बनाकर टालते रहे। काफी जद्दोजहद की गई लेकिन आरोपियों ने जमीन का बैनामा करने के लिए उससे कोई भी वायदा नहीं किया। जिसके बाद उसे संदेह हुआ उसके द्वारा जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिस जमीन के कागजात दिखाए गए हैं वह जमीन उनके नाम पर है ही नहीं। इंस्पेक्टर मंगलौर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीडि़त द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के नाम मुकेश चौहान निवासी दिल्ली तथा राजेंद्र पुत्र बिशंबर निवासी मोहल्ला गुर्जर वाड़ा लंढौरा कोतवाली मंगलौर बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना लंढौरा चौकी प्रभारी नितेश शर्मा को सौंपी गई है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला
Next: शादी समारोह में गया परिवार …चोरों ने किया घर साफ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.