Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी
  • पिथौरागढ़

जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 11/09/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। सीमांत में जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बेरीनाग के एक व्यक्ति से जमीन के नाम पर छह लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो जमीन दी और न ही अब धन दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेरीनाग के मनोज पंत ने बीते रोज थाने में तहरीर दी। उनका कहना है कि धारचूला निवासी एक व्यक्ति से उनका कुछ समय पूर्व संपर्क हुआ। दोनों के बीच जिला मुख्यालय स्थित एंचोली में 14 मुठ्ठी भूमि को लेकर सौदा हुआ। बाद में उस व्यक्ति ने जमीन के लिए उनसे 6 लाख 50 हजार की डिमांड की। मनोज ने उक्त धनराशि धामी के बताए खाते में डाल दी, लेकिन आरोप है कि धन लेने के बावजूद उन्हें जमीन नहीं दी। उन्होंने जब उनसे अपना धन मांगा तो अब तक 50 हजार रुपये ही वापस दिए हैं। शेष छह लाख रुपये देने में वह आनाकानी कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इधर, आरोपी का भी पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 सितम्बर
Next: सड़क किनारे फंसी पर्यटकों की कार के लिए धौलछीना पुलिस बनी सहारा

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.