Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी में केस
  • देहरादून

जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी में केस

RNS INDIA NEWS 16/10/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  जमीन बेचने की डील कर दो शातिरों ने 15 लाख रुपये हड़प लिए गए। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपी इनके एक सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि नरेंद्र रतूड़ी निवासी मधुर बिहार, देहरादून ने शिकायत दी। बताया कि सुमित रावत निवासी सुमेरु एंक्लेव, शिमला बाईपास रोड और वीरेंद्र सिंह भंडारी निवासी ग्रीन सिटी, आरकेडिया ग्रांट ने उन्हें बताया कि हसनपुर में उनके पास 16 बीघा जमीन है। जिसका सौदा उन्होंने विकास उनियाल से किया हुआ है। आरोपियों ने 1200 वर्ग गज जमीन 48 लाख रुपये में पीड़ित को बेचने की डील की। आरोप है कि मौके पर एक फर्जी व्यक्ति को विकास उनियाल बताकर बुलाया गया। जिसने कहा कि उसने जमीन सुमित रावत और वीरेंद्र भंडारी को बेच दी है। रजिस्ट्री अभी बाकी है। इन बातों पर विश्वास करके नरेंद्र रतूड़ी ने जमीन खरीदना स्वीकार किया और 19 दिसंबर 2023 को सुमित रावत के कहने पर वीरेंद्र सिंह भंडारी को चेक और आरटीजीएस के माध्यम से 15 लाख रुपये का भुगतान किया। डील का एग्रीमेंट भी किया। आरोपियों ने 15 लाख रुपये लेने के बाद झूठे आश्वासन दिए और न तो जमीन दिलाई और न ही रकम वापस की। उल्टा, रकम मांगने पर पीड़ित को धमकियां दी गईं। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विंटर लाइन कार्निवाल 24 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा
Next: राशिफल 17 अक्टूबर

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.