Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन धोखाधड़ी के 58 मामलों में आठ का ही हो पाया निस्तारण
  • देहरादून

जमीन धोखाधड़ी के 58 मामलों में आठ का ही हो पाया निस्तारण

RNS INDIA NEWS 17/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। लैंड फ्राड समन्वय समिति की मंगलवार को देहरादून में हुई बैठक में गढ़वाल मंडल के सात जिलों में दर्ज 58 मामलों में सिर्फ आठ का ही निस्तारण हो पाया। गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान की अध्यक्षता में इसे लेकर बैठक हुई। बैठक में सबसे ज्यादा 46 मामले देहरादून जिले से संबंधित थे। सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त चौहान ने अफसरों लैंड फ्रॉड के मामलों को गंभीरता से लेते हुए इनके निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीन धोखाधड़ी के मामलों की रिपोर्ट तत्काल साझा की जाए। साथ ही जिन मामलों में यह स्पष्ट हो रहा है कि जमीन धोखाधड़ी हुई है, उनमें मुकदमा दर्ज करते हुए एसआईटी जांच की जाए। साथ ही भूमि संबंधी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। बैठक में देहरादून के 46 मामलों के अलावा पौड़ी के 06, टिहरी और रुद्रप्रयाग के दो-दो और चमोली, और उत्तरकाशी जिले के एक-एक प्रकरणों पर चर्चा की गई। लैंड फ्राड समन्वय समिति में जिन मामलों की सुनवाई चल रही है, इनमें एक माह में संबंधित से रिपोर्ट भी मांगी गई है। जनपद के 1-1 प्रकरण पर चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों की जांच रिपोर्ट और शिकायतकर्ताओं की सुनवाई के आधार 08 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। लैंड फ्रॉड समन्वय समिति ने सुनवाई में चल रहे अधिकांश मामलों पर एक माह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत, एसडीएफओ मसूरी उदय गौड़, एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, अपूर्वा सिंह, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, एसडीएम वृजेश कुमार तवारी, एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़, एसडीमए यमकेश्वर अनिल चन्याल, एसडीएम रूड़की लक्ष्मी राज चौहान, एसडीएम लैंसडाउन शालिनी मौर्य, संयुक्त सचिव एमडीडीए गौरव चटवाल, एमएनए ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, एसआर राम दत्त मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदा राजजात यात्रा में यात्रा मार्ग पर दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम बनाया जाए : मुख्यमंत्री
Next: लैंसडाउन और रानीखेत छावनी का विलय पालिकाओं में हो

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.