Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन बेचने की डील कर ओएनजीसी के रिटायर कर्मी से 70 लाख ठगे
  • देहरादून

जमीन बेचने की डील कर ओएनजीसी के रिटायर कर्मी से 70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 02/05/2023
rns featured image new

देहरादून। जमीन बेचने की डील कर ओएनजीसी से रिटायर कर्मचारी से 70 लाख रुपये ठग लिए गए। रकम कोरोना की पहली लहर में जमीन सस्ते रेट पर बेचने का झांसा देकर ली गई। पुलिस ने मुकदमे में एक महिला और उसके बेटे व बहू को आरोपी बनाया है। इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि अनिल कुमार भाटिया निवासी पंडितवाड़ी ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। आरोप लगाया कि कोरोना की पहली लहर में अमिताभ शाही, उसकी पत्नी शालिनी शाही और मां तारा देवी निवासी वार्ड तीन विकासनगर ने उनसे संपर्क किया। तीनों ने कहा कि उनकी सिनौला में 431 वर्ग मीटर जमीन है। कोविड में रुपये की जरूरत बताते हुए उसे सस्ते दाम पर बेचने की डील पीड़ित से की। पीड़ित ने घर में बात की तो उनके बेटे चिराग भाटिया और तारा देवी के बीच जमीन का एग्रीमेंट 19 नवंबर 2020 को हुआ। एग्रीमेंट के हिसाब से पीड़ित ने 70 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। रजिस्ट्री की तिथि 18 फरवरी तय हुई। आरोप है कि तय तिथि नजदीक आने पर आरोपी पक्ष ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। उन्होंने एग्रीमेंट की तिथि निकलने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। आरोप है कि इसके बाद जमीन किसी अन्य को बेचने की बात की। रकम वापस मांगी तो वह भी नहीं लौटाई। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बढ़ाए गए सर्किल रेट वापस नहीं लेने पर कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
Next: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रात 8 बजे के बाद आवाजाही बंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.