Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एयरपोर्ट विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज होने से ग्रामीणों में रोष
  • देहरादून

एयरपोर्ट विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज होने से ग्रामीणों में रोष

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  टिहरी बांध विस्थापित और जौलीग्रांट क्षेत्र के लोग जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज किए जाने से नाराज हैं। उन्होंने एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए अपनी जमीन नहीं देने की बात कही है। बुधवार को टिहरी बांध विस्थापित और जौलीग्रांट क्षेत्रवासियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में बीती 20 नवंबर को ग्रामीणों ने महापंचायत की थी। ठीक उसके अगले दिन ही उत्तराखंड सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग विकास प्राधिकरण द्वारा विस्तारीकरण कार्य के लिए विज्ञापन जारी किया। इसमें भूमि अधिग्रहण के लिए अनुभवी अधिकारियों और रिटायर्ड तहसीलदारों से आवेदन मांगे गए हैं। सरकार क्षेत्रवासियों से बिना बातचीत किए ही विस्तारीकरण की कार्रवाई को गति दे रही है। जबकि क्षेत्रवासी एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में हैं। उन्होंने सरकार की इस कार्यवाही की कड़े शब्दों में आलोचना की। कहा कि जल्द ही सरकार ने अपने कदम को वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। आक्रोश जताने वालों में गजेंद्र रावत, करतार सिंह नेगी, सुमेर नेगी, पूर्व प्रधान मंजू चमोली, पुरषोत्तम डोभाल, रविंद्र सिंह नेगी, कमल सिंह राणा, बलदेव सिंह, बेताल सिंह, शंकर सिंह, जसवंत सिंह नेगी, विक्रम सिंह भंडारी, अजय भंडारी, विक्रम सिंह रावत, गौरव चौधरी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काबीना मंत्री ने किया ग्रामीणों संग लोकनृत्य
Next: कॉलेज में करोड़ों की लागत से बनेगी साइंस बिल्डिंग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.