Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन बेचने के नाम पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी में 2 पर केस दर्ज
  • देहरादून

जमीन बेचने के नाम पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी में 2 पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर कल्याणपुर में 19 बीघा जमीन बेचने के मामले में दो लोगों ने खरीददार से वर्ष 2017 में बाईस लाख रुपये ले लिये। लेकिन जब निर्धारित समय पर जमीन की रजिस्ट्री करने की बात आयी तो दोनों लोग टाल मटोल करने लग गये। आरोपियों ने पैसा लौटाने से भी इंकार कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर मामले की जांच एसआईटी व सीओ प्रेमनगर ने की। जिसमें मामला सही पाये जाने पर सहसपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। मामले की जांच शुरु कर दी है। अब्बास अली पुत्र निसार अहमद निवासी हरभजवाला मेहूवाला देहरादून ने डीआईजी एसआई को तहरीर देकर बताया कि आरोपी नाजिम पुत्र नूर हसन ने 2017 हसनपुर कल्याणपुर में 19 बीघा जमीन दिखाई। उक्त जमीन संजय दुआ पुत्र तिलकराज दुआ निवासी बहादुर झझर हरियाणा की है। जिसका सौदा हुआ और अग्रिम धनराशी के तौर पर आरोपियों को बाईस लाख रुपये दी गयी। जिसमें छह माह के भीतर रजिस्ट्री करने की शर्त भी तय की गयी। लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद दोनों आरोपी रजिस्ट्री करने से आनाकानी करने लगे। यही नहीं जमीन का जो मालिक संजय दुआ उसे मिलाया गया था, वह कोई दूसरा व्यक्ति था। लेकिन उसका नाम संजय दुआ बताया गया। इस मामले में एसआईटी जांच के साथ ही सीओ प्रेमनगर की जांच में आरोप सही पाये गये। जिस पर एसएसपी के निर्देश पर सहसपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसओ सहसपुर नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ जांच शुरु कर दी है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 18 मार्च को सभी ब्लॉकों में शव यात्रा निकालेगी कांग्रेस
Next: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक की जमानत अर्जी खारिज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.