Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जमानत पर छूटते ही दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को जिंदा जलाया
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

जमानत पर छूटते ही दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को जिंदा जलाया

RNS INDIA NEWS 05/03/2021
default featured image

हनुमानगढ़, 05 मार्च (आरएनएस)। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को हत्या के इरादे से जिंदा जला दिया। पीडि़ता करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गई। उसे गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी प्रदीप बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। एक सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक यवती के घर के बाहर घटना के बाद एक युवक धानमंडी में भागता हुआ दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ब्यूटी पार्लर चलाती थी और पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी।
पीडि़त की नानी के घर के बाहर एक कैमरा लगा हुआ है। इसमें बाइक पर सवार एक युवक दिखाई दे रहा है। बता दें कि दो साल पहले महिला ने प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी प्रदीप फिलहाल जमानत पर था।
गोलूवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार का कहना है कि महिला की नानी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। महिला की नानी ने बताया कि मेरी नातिन ने प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
नानी ने बताया कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और इसके बाद भागने के लिए मेन गेट खोल दिया। नानी की शिकायत के मुताबिक महिला का भाई बाहर के कमरे में सो रहा था और आरोपी ने उसके कमरे के गेट पर रस्सी बांध दी थी ताकि गेट न खुल सके।
जिस कमरे में महिला सो रही थी, उसके बाहर भारी मात्रा में मिट्टी का तेल छिडक़ दिया और बाहर से महिला के नाम की आवाज लगाकर बुलाने लगा। जैसे ही महिला बाहर आई, तो उसने छड़ी पर कपड़ा लपेटकर केरोसिन तेल छिडक़ दिया, जिसके बाद पीड़िता के शरीर का 70 फीसदी आग से झुलस गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भिवंडी में आग लगने से ‘पावरलूम फैक्ट्री’ जलकर खाक
Next: राशिफल 6 मार्च

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.