Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जलवायु परिवर्तन का असर उत्तराखंड में हिमालयी भालुओं पर भी पड़ा
  • उत्तराखंड

जलवायु परिवर्तन का असर उत्तराखंड में हिमालयी भालुओं पर भी पड़ा

RNS INDIA NEWS 11/01/2021
rns featured image new

देहरादून। जलवायु परिवर्तन का असर उत्तराखंड में हिमालयी भालुओं पर भी पड़ा है। अमूमन सर्दियों में शीत निंद्रा (हाइबरनेशन) में रहने वाले भालू अब शीतकाल में भी पहाड़ी क्षेत्रों में न सिर्फ लगातार दिख रहे, बल्कि इनके हमले भी बढ़े हैं। इसे देखते हुए वन महकमे की ओर से कराए गए प्रारंभिक अध्ययन में बात सामने आई कि इनकी शीत निंद्रा में खलल पड़ा है। स्नोलाइन के ऊपर खिसकने के साथ ही पहाड़ों में कम बर्फबारी को इसकी वजह माना जा रहा है। हालांकि, महकमा इस सबको लेकर गहन वैज्ञानिक अध्ययन कराने जा रहा है। राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग के अनुसार इस क्रम में भालुओं पर रेडियो कॉलर लगाने की अनुमति के लिए केंद्र से आग्रह किया जा रहा है।
उत्तराखंड में गुलदार पहले ही मुसीबत बने है और अब भालू भी जानमाल के खतरे का सबब बन गए है। आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं। वर्ष 2000 से सितंबर 2020 तक राज्य में भालू के हमलों में 64 व्यक्तियों की जान गई, जबकि 1631 घायल हुए। मौजूदा वर्ष को ही लें तो जनवरी से सितंबर तक भालू के हमलों में 56 व्यक्ति घायल हुए और तीन की जान गई।
वहीं, गुलदारों ने इसी अवधि में 44 व्यक्तियों को घायल किया और 18 की जान ली और तो और सर्दियों में भी भालुओं की सक्रियता बनी हुई है। इन दिनों भी ये पहाड़ के गांवों, कस्बों के इर्द-गिर्द लगातार नजर आ रहे हैं। असल में पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले काला और भूरा भालू सर्दियों में करीब चार माह तक गुफाओं में सोते हैं। ऐसे में शीतकाल में इनका खतरा न के बराबर रहता है, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों में स्थिति बदली है। इसके मद्देनजर वन महकमे ने प्रारंभिक पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग के अनुसार प्रारंभिक अध्ययन में ये बात सामने आई कि बर्फबारी कम होने से भालुओं को शीत का अहसास कम हो रहा है। यही वजह है कि ये शीतकाल में हाइबरनेशन में नहीं जा पा रहे। नतीजतन सर्दियों में भी इनकी सक्रियता बनी है और व्यवहार भी आक्रामक हुआ है। ये सब जलवायु परिवर्तन का असर है। हालांकि, वह कहते हैं कि इस सिलसिले में भारतीय वन्यजीव संस्थान से गहन वैज्ञानिक अध्ययन कराने का निर्णय लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस व परिवहन विभाग अब हाई वे पेट्रोलिंग का काम मिलकर करेंगे शुरू
Next: युवा दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.