Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटना जरुरी
  • देहरादून

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटना जरुरी

RNS INDIA NEWS 21/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दून विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सस्टेनेबल एनवायर्नमेंट के लिए नई तकनीक विषय पर दो दिनी कार्यशाला में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव और उसकी चुनौतियों से निपटने के समाधान पर चर्चा की। कार्यशाला का आयोजन स्कूल ऑफ़ एनवायर्नमेंट एंड नेचुरल रिसोर्सेज ने किया। उद्घाटन सत्र में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियां बताई। उन्होंने मजबूत एकेडमिक-इंडस्ट्री पार्टनरशिप और शोध नतीजों को समाज तक असरदार तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि भारतीय पेट्रोलियम संस्थान निदेशक डॉ. हरेंद्र सिंह बिष्ट ने जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए नई वैज्ञानिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन अनेक आपदाओं के लिए जिम्मेदार है। इसलिए समाज और आर्थिक हित के लिए उचित समाधान तलाशने होंगे। स्कूल ऑफ़ एनवायरनमेंट एंड नेचुरल रिसोर्स डीन डॉ. सुरेंद्र सिंह सुथार ने प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग पर जोर दिया। कार्यशाला समन्वयक डॉ. अचलेश दावरे ने शोध क्षमता बढ़ाने की बात कही। भारतीय रिमोट सेंसिंग में फॉरेस्ट्री और इकोलॉजी हेड, डॉ. हितेंद्र पडालिया ने हिमालय के पारिस्थितिकीय तंत्र के बदलाव के खतरों पर चर्चा की। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के विभिन्न फैकल्टी सदस्य और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. अचलेश दावरे, डॉ. उज्ज्वल कुमार मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एस्मा लागू करने के विरोध में नैनीताल में कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: पश्मीना शॉल और ऊन के उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.