Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जल्द सुधरेगी एनटीडी से धार की तूनी सड़क की हालत, धनराशि जारी
  • अल्मोड़ा

जल्द सुधरेगी एनटीडी से धार की तूनी सड़क की हालत, धनराशि जारी

RNS INDIA NEWS 11/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। एनटीडी से धार की तूनी सड़क के मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए शासन ने 74.87 लाख रुपये के सापेक्ष 74.48 की धनराशि स्वीकृत कर दी है। सड़क की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने हाई कोर्ट में पीआईएल लगाई थी जिस पर हाई कोर्ट ने डीएम और शहरी विकास सचिव को अवमानना नोटिस जारी किया था। सड़क की खराब स्थिति के चलते कई हादसे हो चुके थे, जिनमें कई लोग चोटिल हुए। सड़क के निर्माण से नगरवासियों और स्कूल के बच्चों को राहत मिलेगी। इस सड़क का मामला पांच सालों से लंबित था, और अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कई बार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी। जब कोई नतीजा नहीं निकला, तो उन्होंने हाई कोर्ट में पीआईएल दायर की थी, जिसके बाद हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा। नगर पालिका ने जवाब दिया, लेकिन डीएम और शहरी विकास सचिव द्वारा उत्तर नहीं दिया गया। इसके बाद आख़िरकार एनटीडी से धार की तूनी रोड की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए शासन ने 74.48 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। बदहाल सड़क की वजह से कई हादसे हुए थे और स्कूली बच्चों समेत नगर वासियों को काफी नुकसान हो रहा था। हाईकोर्ट की चेतावनी के पश्चात् शासन ने 74.48 लाख रुपये की परियोजना के लिए 52.14 लाख रुपये स्वीकृत कर प्रथम किस्त के रूप में 20.85 लाख रुपये जारी किए हैं, जबकि शेष 22.34 लाख रुपये नगर निगम द्वारा खर्च किए जाएंगे। विधायक तिवारी ने कहा कि इस धनराशि से न केवल सड़क की स्थिति सुधरेगी, बल्कि स्थानीय जनता को भी राहत मिलेगी। इस सड़क के लिए हम कई समय से प्रयासरत थे। कोर्ट गए, पीआईएल दर्ज की।आखिरकार यह सड़क सुधारने के लिए धनराशि मिल गई है। जिसका लाभ समस्त स्कूली बच्चों और नगर वासियों को मिलेगा। उन्होंने शासन और हाई कोर्ट को धन्यवाद किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वियतनाम के दल ने किया टपकेश्वर में जलाभिषेक
Next: सूबे में सरकार ने घोषित किये 13 आदर्श संस्कृत ग्राम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.