Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • जल्द बनेगी हेरा फेरी 3, कहानी तैयार है
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

जल्द बनेगी हेरा फेरी 3, कहानी तैयार है

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
rns featured image new

शायद ही कोई बॉलीवुड प्रशंसक हो जिसे अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की ऑनस्क्रीन तिगड़ी न पसंद हो। हम बात कर रहे हैं फिल्म हेरा फेरी की स्टार कास्ट की। इस कल्ट कॉमेडी ड्रामा के प्रशंसकों के लिए अब एक खुशखबरी है। हेरा फेरी के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने एक हालिया इंटरव्यू में पुष्टि की है कि इस फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म पर काम चल रहा है। जल्द ही हेरा फेरी 3 की घोषणा हो सकती है।
हेरा फेरी 3 शायद बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित सीक्वल है। रिपोर्ट के अनुसार हेरा फेरी 3 में इस फ्रैंचाइज की पुरानी तिगड़ी फिर से नजर आएगी। फिरोज ने कहा, आपको यह जल्द ही देखने को मिलेगी पुरानी स्टारकास्ट, अक्षय जी, सुनील जी और परेश भाई के साथ। निर्माता के अनुसार फिल्म की कहानी तैयार है और कुछ अन्य चीजों पर काम चल रहा है। हालांकि, अभी तक फिल्म का निर्देशक तय नहीं है।

फिरोज ने बताया कि मूल किरदार पहले वाले ही रहेंगे। कहानी में उनकी सरलता और मासूमियत को वैसे ही दिखाया जाएगा। बकौल फिरोज, हम पिछली सफलताओं को हल्के में नहीं ले सकते। हमें अपने कॉन्टेंट, कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। हेरा फेरी 3 का दर्शकों को काफी समय से इंतजार है। विशेषज्ञों के अनुसार फिल्म रिलीज के पहले दिन ही करीब 60 करोड़ रुपये कमा सकती है। इसलिए निर्माता पर जिम्मेदारी भी ज्यादा है।
फिल्म हेरा फेरी 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म के किरदार, राजू, श्याम और बाबू भइया आज भी हास्य की दुनिया के बादशाह हैं। इनके अलावा फिल्म में ओमपुरी, गुलशन ग्रोवर, कुलभूषण खरबंदा और असरानी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। इसके बाद फिल्म का सीच्ल फिर हेरा फेरी 2006 में आई। इस फिल्म में महिला किरदारों को भी हिस्सा बनाया गया। अब लोगों को हेरा फेरी 3 का इंतजार है।
सुनील शेट्टी लंबे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आए हैं। खबर है कि जल्द ही वह एक नए रिएलिटी शो को जज करने वाले हैं। यह भारत का पहला स्पोर्ट्स रिएलिटी शो होगा। परेश रावल मार्च में आई फिल्म शर्मा जी नमकीन में नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर शहजादा है। यह फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। अक्षय कुमार बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और रामसेतु से पर्दे बने हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग में तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं पर किया मंथन
Next: गंगा स्नान करते समय लखनऊ का किशोर डूबकर लापता

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.