Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जल संस्थान ठेका कर्मचारियों के उत्पीड़न पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
  • देहरादून

जल संस्थान ठेका कर्मचारियों के उत्पीड़न पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 21/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ संगठन के आंदोलन को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नेहरू कालोनी स्थित जल भवन में धरना स्थल पर पहुंच कर ठेका, आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने के साथ ही समान काम का समान वेतन देने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। ठेका कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य में ठेका कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। मौजूदा समय में सभी सरकारी विभागों का पूरा भार ठेका और आउटसोर्स कर्मचारियों ने ही उठा रखा है। जल संस्थान में पूरा सप्लाई सिस्टम यही ठेका कर्मचारी संभाले हुए हैं। दूर दराज के गांवों तक पानी चालू करना हो या लाइनों की मरम्मत, फॉल्ट को दूर करने की जिम्मेदारी इन्हीं की है। बेहद कम वेतन पर इनसे पूरा काम लिया जा रहा है। न इन्हें वाहन भत्ता मिलता है, न ही पर्याप्त वेतन। जो वेतन ठेका कर्मचारियों के लिए विभाग ने तय भी किया है, वो भी ठेकेदार पूरी तरह भुगतान नहीं करते। तीन से छह महीने के अंतराल पर भुगतान किया जाता है, उसमें भी कटौती की जाती है। ईएसआई, ईपीएफ में भी ठेकेदारों की ओर से गड़बड़ी की जाती है। विभाग इन गड़बड़ियों पर पूरी तरह आंखे मूंदे है।कहा कि यदि जल संस्थान मैनेजमेंट की ओर से इन खामियों को ठीक न किया गया, तो कांग्रेस विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। तत्काल कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इसके साथ ही समान काम का समान वेतन भी दिया जाए। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय कुमार, महामंत्री मंगलेश लखेड़ा, गणेश नाथ गोस्वामी, चन्द्रमोहन खत्री, रुपेश नेगी, सुरेश भट्ट, प्रवीण डोभाल, गोविन्द आर्य, आशीष द्विवेदी, सूर्य प्रकाश राणाकोटी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपभोक्ता ने पकड़ी गैस की घटतौली, सिलेंडर में निकली तीन किलो कम गैस
Next: गुलदार के हमलों को लेकर नागरिक प्रतिरोध कर मांग पत्र जारी करेंगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.