Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जल संस्थान की ट्रेजरी से भुगतान को सहमति, आंदोलन स्थगित
  • देहरादून

जल संस्थान की ट्रेजरी से भुगतान को सहमति, आंदोलन स्थगित

RNS INDIA NEWS 20/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   जल संस्थान जल निगम संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने 21 जून से प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है। गुरुवार को मोर्चा की बैठक में आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया। जल संस्थान की ओर से ट्रेजरी से वेतन, पेंशन भुगतान पर सहमति देने के बाद आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया गया। संघ भवन कमला नगर में हुई बैठक में मोर्चा संयोजक रमेश बिंजौला ने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन के बाद ही सिस्टम में हलचल हुई। शासन स्तर से जल संस्थान मैनेजमेंट को नए सिरे से ट्रेजरी से वेतन, पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने के मामले में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। इस मसले पर पहले जल संस्थान की ओर से नकारात्मक रिपोर्ट दी गई। जबकि जल निगम ने सकारात्मक रिपोर्ट दी थी। कर्मचारियों के 21 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल के ऐलान के बाद जल संस्थान मैनेजमेंट की नींद टूटी। जल संस्थान की ओर से भी अब सकारात्मक रिपोर्ट दे दी गई है। इस मामले में मुख्य सचिव समेत सचिव पेयजल की ओर से भी कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। संयोजक विजय खाली ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के पक्ष में सकारात्मक रिपोर्ट देने और शासन स्तर पर गंभीरता दिखाए जाने के कारण 21 जून से प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। यदि इसके बाद भी जल्द कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो इस बार बिना किसी सूचना, नोटिस के सीधे हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। बैठक में श्याम सिंह नेगी, संजय जोशी, राम चंद्र सेमवाल, संदीप मल्होत्रा, शिशुपाल सिंह रावत, लक्ष्मी नारायण भट्ट, सुमित पुन्न, अनिरुद्ध कठैत, हेमंत, महेश राम, धन सिंह, मदन लाल, धन सिंह, नरेंद्र पाल, मेहर सिंह, सतीश पार्छा, जीवानंद भट्ट, रणवीर सिंह, रमेश शर्मा, चतर सिंह, आशीष तिवारी, शिव प्रसाद, धूम सिंह, सुभाष कोटनाला, राम बचन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है : मुख्यमंत्री
Next: जेएनयू छात्रा से दुष्कर्म की जांच करेगी दून पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.