
ऋषिकेश। त्रिवेणीघाट में स्नान करते समय एक कांवड़िए का पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। गनीमत रही कि जल पुलिस की टीम ने उसे पानी में डूबने से पहले बचा लिया। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोहपर के समय शाहजहांपुर, यूपी से कुछ दोस्तों को ग्रुप ऋषिकेश पहुंचा। इस दौरान त्रिवेणीघाट में वे लोग स्नान करने लगे। इसी बीच उनमें से सोशिम पांडेय पुत्र रामनरेश पांडेय निवासी मोहल्ला, भरद्वाजी, जिला शाहजहांपुर, यूपी का पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में डूबने लगा। घाट पर मौजूद जल पुलिस के जवानों ने उसे पानी से सुरक्षित निकाला। टीम में हरीश गुसाईं, विनोद सेमवाल, धनवीर नेगी, अनिल चौधरी शामिल रहे।

