Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • जल निगम के 1800 नियमित कर्मचारियों को नहीं मिला 4 माह से वेतन
  • पिथौरागढ़

जल निगम के 1800 नियमित कर्मचारियों को नहीं मिला 4 माह से वेतन

RNS INDIA NEWS 31/01/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। प्रदेश में जल निगम में कार्यरत 1800 नियमित कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार की तिजोरी में धन नहीं है। बीते चार माह से कर्मी वेतन को तरस गए हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मी दूसरों से उधार लेकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करने में जुटे हैं। जिला मुख्यालय में जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन की जिला ईकाई ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने वेतन और विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह सामंत व पूर्व जिला सचिव अर्जुन सिंह कुंवर ने बताया कि प्रदेश के 1800 से अधिक कर्मियों को बीते अक्तूबर माह से वेतन नहीं मिला है। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मी भी पेंशन को तरस गए हैं। कहा वेतन न मिलने से कर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। धनराशि बढऩे पर दुकानदारों ने भी उधार देना बंद कर दिया है। इससे कर्मी मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। कहा कोरोना के खतरे के बीच भी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाह कर रहे कर्मियों को सरकार समय से वेतन देने में भी आनकानी कर रही है। कर्मियों ने कहा सरकार ने जल निगम को अति महत्वपूर्ण विभाग घोषित किया हुआ है। ऐसे ही कर्मचारियों को भी महत्वपूर्ण समझा जाए। कर्मियों ने सरकार से अक्तूबर से जनवरी का एकमुश्त वेतन जारी करने की मांग की है। कहा अगर शीघ्र ही उन्हें वेतन जारी नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों ने की गांव को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग
Next: पार्टी प्रत्याशी का चेहरा अविलंब घोषित करने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.