Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जैविक खेती में उत्तराखंड का नाम फिर रोशन
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

जैविक खेती में उत्तराखंड का नाम फिर रोशन

RNS INDIA NEWS 11/09/2023
rns featured image new

देहरादून। जैविक कृषि में राज्य के किसानों ने एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जैविक कृषि के अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय चतुर्थ अवार्ड में हिमालयी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। राज्य को लगातार चौथी बार यह पुरस्कार मिला है। नैनीताल के धारी ब्लॉक के सुनकिया गांव के किसान हर्ष सिंह डंगवाल को इसी श्रेणी में प्रथम स्थान मिला है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में जैविक बोर्ड के एमडी विनय कुमार ने राज्य के प्रतिनिधि के रूप में पुरस्कार प्राप्त किया। सोमवार को जैविक बोर्ड अधिकारियों ने पुरस्कार को कृषि मंत्री गणेश जोशी को सौंपा। अपने कैंट रोड स्थित कैंप आफिस में अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए जोशी ने पुरस्कार पाने पर खुशी जताई। कहा कि आज उत्तराखंड के कृषि योग्य क्षेत के 38 फ़ीसदी भाग में जैविक खेती की जा रही है। वर्ष 2025 तक इस 38 प्रतिशत को 50 प्रतिशत तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैविक खेती वक्त की जरूरत है। जिस भी वस्तु के साथ जैविक खेती का टैग लग जाता है, उसका मूल्य भी बढ़ जाता है। किसानों की आमदनी को बढ़ाने में जैविक खेती अहम भूमिका अदा कर सकती है। इस दौरान पीएम के पूर्व सलाहकार, भाष्कर खुल्बे, कृषि सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, जीएम-नाबार्ड सुमन कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रॉपर्टी लोन में डेढ़ करोड़ माफ करने का झांसा देकर 15 लाख हड़पे
Next: सचिवालय संघ ने भी की पुरानी पेंशन की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.