Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागरूकता शिविर में बच्चों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • अल्मोड़ा

जागरूकता शिविर में बच्चों को दी गई योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 13/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को हीराडूंगरी खेल मैदान, अल्मोड़ा में ‘नई रोशनी’ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल और पंकज भगत ने किया। शिविर में बच्चों को समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की वात्सल्य योजना की जानकारी दी गई। इसके अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित एलएसएचसी, एलएसयूएम योजनाओं के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत ‘हरेला महोत्सव’ के अवसर पर गंगनाथ मंदिर परिसर के आसपास औषधीय पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। जागरूकता शिविर के माध्यम से बच्चों में न केवल उनके अधिकारों को लेकर जानकारी दी गई, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी उन्हें जागरूक किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और मानसून को लेकर ग्राम प्रहरियों को किया सतर्क
Next: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर महिला थाना पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.