Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम में अपार आध्यात्मिक शक्ति का अहसास होता है: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

जागेश्वर धाम में अपार आध्यात्मिक शक्ति का अहसास होता है: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह

RNS INDIA NEWS 03/06/2023
WhatsApp Image 2023-06-03 at 10.03.07 PM

अल्मोड़ा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह ने परिवार सहित अल्मोड़ा जनपद में चितई गोलू मंदिर, जागेश्वर धाम तथा कसार देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा देश एवं प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
सर्वप्रथम राज्यपाल चितई गोलू मंदिर पहुंचे जहां जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु तथा अपर जिलाधिकारी सीएस मर्ताेलिया ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब भी वे गोलज्यू के दरबार में आते है तो एक अलग ही अलौकिक आनन्द का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि गोलज्यू महाराज का जो न्याय और प्यार है वह हमें यहॉ आकर महसूस होता है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा जो यहॉ आकर घन्टी और अपनी मन्नतों और न्याय के लिए जो अर्जी लगायी जाती है वह अपने आप में एक अलौकिक आस्था है।
राज्यपाल ने कहा कि मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल के जो अलौकिक आस्था के केन्द्र हैं इन केन्द्रों में देश व विदेश के पर्यटक अधिक से अधिक आएंगे तथा इस क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के रूप में अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ मण्डल के अल्मोड़ा जनपद में भगवान की कृपा अलग ही है। उन्होंने कहा कि यहॉ के आम नागरिकों में अतिथि देवो भवः की जो भावना है वह अपने आप में अलग ही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में अलग-अलग तरह के पर्यटक जैसे आध्यात्मिक आस्था, प्राकृतिक एवं सहासिक पर्यटक जिस संख्या में आ रहे है उसे ध्यान में रखते हुए आधारभूत संरचाओं व सड़कों को आपस में जोड़ने के साथ ही आने वाले पर्यटकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक ऐसी तप भूमि है जहाँ कोई भी पर्यटक आकर अलग ही आस्था का अनुभव करता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को ध्यान में रखते हुए सड़कों, टनलों व रोपवे का निर्माण किया जा रहा है।
इसके पश्चात उन्होंने सपरिवार जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की तथा देश एवं प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें श्री जागेश्वर धाम आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि यहां आकर एक अलग ही आध्यात्मिक अपार शक्ति का अहसास होता है। उन्होंने कहा कि मानसखंड मंदिर माला के तहत यहां पर पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विकास से श्रद्धालुओं की संख्या में आने वाले समय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान को बहुत सोच विचार कर ही बनाया जा रहा है। जिसके माध्यम से जागेश्वर धाम का विकास किया जाएगा तथा यह धाम आने वाले वर्षों में देश विदेश में बहुत प्रसिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा रहा है उससे आने वाले समय में   यह आध्यात्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा तथा यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे। इसके पश्चात उन्होंने कसार देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा ध्यान लगाया। साथ ही उन्होंने यहां आए श्रृद्धालुओं से वार्तालाप भी किया। इसके पूर्व राज्यपाल ने आरतोला स्थित रिजॉर्ट में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों के साथ जनपद के विकास एवं विभिन्न विकास कार्यों को लेकर बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर ने उन्हें जनपद के बारे में विभिन्न जानकारियां दी। साथ ही जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि जनपद में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लोगों को जोड़कर उनका विकास किए जाने की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए ठोस कदम उठाएं जाएं। उन्होंने कहा की पलायन की दृष्टि से अल्मोड़ा सबसे अधिक प्रभावित है इस और भी विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा की प्रतिवर्ष जंगलों में लगने वाली आग से लाखों की वन संपदा को नुकसान होता है, इससे बचाव हेतु विशेष प्रयास किए जाएं। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन, उपजिलाधिकारी गौरव पांडे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टौंस नदी में नहाते समय दून का युवक लापता
Next: जमीन की खरीद के दौरान दस्तावेजों की सही ढंग से करें जांच: कमिश्नर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.