Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा- मुख्यमंत्री धामी
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा- मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 28/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-28 at 17.54.46

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना
76.78 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
जागेश्वर धाम मास्टरप्लान की समीक्षा, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कुल 76.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित और स्वीकृत छह विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। लोकार्पण की गई योजनाओं में दन्या से आरा सल्पड़ मोटर मार्ग का सुधारीकरण, चायखान से थुआसिमल मोटर मार्ग का सुधारीकरण तथा सत्यों में 33/11 केवी उप संस्थान का निर्माण शामिल है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने राजकीय पॉलिटेक्निक सल्ट और दन्या में अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों तथा राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में मैकेनिकल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम परिसर का पैदल भ्रमण कर स्थिति का निरीक्षण किया और जागेश्वर धाम मास्टरप्लान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए धाम की आधारभूत अवसंरचना को सुदृढ़ करना आवश्यक है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय में पूरा कराया जाए। साथ ही सड़कों की स्थिति पर भी निरंतर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वृद्ध जागेश्वर को भी जागेश्वर धाम के साथ समान रूप से विकसित किया जाए, क्योंकि दोनों स्थलों का पौराणिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व अत्यंत गहरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जागेश्वर धाम न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी वैश्विक पहचान प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि धाम का समग्र विकास स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार बरखा जलाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भतरौजखान पुलिस और एसओजी टीम ने दो तस्कर दबोचे, 8.22 लाख का गांजा बरामद
Next: वक्फ संपत्तियों को दर्ज कराने की तारीख बढ़ाने को ज्ञापन

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा

मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0008_11zon
  • अल्मोड़ा

सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.