Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जागर, गीत, लोककथाओं के जरिए छात्र- छात्राओं ने दिखाया हुनर
  • देहरादून

जागर, गीत, लोककथाओं के जरिए छात्र- छात्राओं ने दिखाया हुनर

RNS INDIA NEWS 02/11/2022
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से आयोजित उत्तराखंड मातृभाषा उत्सव में राज्य की विभिन्न बोली- भाषाओं का समागम देखने को मिला। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने जागर, लोकगीत, लोक कथा और नाटक के जरिए अपनी प्रस्तुतियां दी।
रिंग रोड स्थित किसान भवन में आयोजित दो दिवसीय मातृभाषा उत्सव का शुभारंभ शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डिजिटल माध्यम से किया। उन्हेांने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम लोकभाषाओं को जीवित और संरक्षित करने में कारगर सिद्ध होगा। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से आए कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्र- छात्राओं ने अपनी-अपनी भाषाओं में नाटक, गायन, लोककथाओं की प्रस्तुति दी।
इसमें गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी, रंवाल्टी, बंगाणी, पंजाबी, नेपाली, कौरवी, मार्छा और जाड़ जैसी 17 बोली – भाषा शामिल हैं। प्राथमिक विद्यालय जयहरीखाल, पौड़ी की छात्रा चित्रा पाठक ने कुमाउंनी लोकगीत और हरिद्वार के छात्रों ने कौरवी भाषा में नाटक से सबको मंत्रमुग्ध किया। इससे पूर्व पद्श्री माधुरी बड़थ्वाल ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया।
इस मौके पर सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 की मंशा के अनुरूप कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों में मातृभाषाओं के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना है। एससीईआरटी निदेशक सीमा जौनसारी ने कहा कि प्रदेश की विलुप्त होती भाषाओं पर जमीनी स्तर पर कार्य किये जाने की आवश्यकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार के अमन सिखोला ने बनाया न्यूयॉर्क इंटरनेशनल मैगजीन में स्थान
Next: डीएम ने दिए सिंचाई विभाग एवं लोनिवि अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मत कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.