Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जाट समाज के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन
  • हरिद्वार

जाट समाज के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

RNS INDIA NEWS 04/07/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके के 14 गांव के जाट समाज के लोगों ने गुरुवार को कस्बे में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया। दावा किया गया है कि बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना मतदान करने के लिए हाथ उठाकर अपना समर्थन किया। बैठक में किसान संगठन और अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े जाट नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के साथ खड़े हैं। उन्होंने सभी से वोट की अपील की।

झबरेड़ा रोड पर एक परिसर में आयोजित जाट समाज की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वह जात पात की राजनीति नहीं करते हैं। सभी को साथ लेकर चलने का काम करते हैं। सभी का आशीर्वाद उनके साथ है। समाज के लोगों ने उन्हें जो सम्मान दिया है वह इसके कर्जदार हो गए हैं। इस बार जनता उन्हें मौका देगी तो सभी वर्ग के लोगों का एहसान चुकता कर देंगे। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कार्य होंगे जो ऐतिहासिक होंगे।

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जाट समाज के लोगों की सभी क्षेत्रों में विशेष भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि इस बार सुनहरा मौका मिला है। किसी भी दल के झांसे मे न आकर भारतीय जनता पार्टी को ही वोट करें। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि भाजपा प्रत्याशी के जीतने पर मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य होंगे। इस मौके पर ऋषिपाल बालियान, नागेंद्र सिंह, नवनीत राठी, सुशील राठी, पारुल कुमार, गौरव कुमार, सूर्यवीर मलिक, इंद्रजीत सिंह, विवेक चौधरी, अरुण चौधरी, मानपाल सिंह, रवि कुमार, जितेंद्र अहलावत, टोनी वर्मा, राजीव राणा, अरविंद राठी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश व अध्यक्षता आनंद स्वरूप वर्मा ने की। इससे पूर्व समाज के लोगों ने भगवा रंग की पगड़ी पहनाकर भाजपा प्रत्याशी भड़ाना का सम्मान किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम में जीएम पद पर हुए प्रमोशन
Next: रंजिश के चलते घर में घुसकर की गई मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.