Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आईटी कंपनी से मिले जॉब ऑफर पर रहें अलर्ट, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
  • राष्ट्रीय

आईटी कंपनी से मिले जॉब ऑफर पर रहें अलर्ट, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। आईटी कंपनी से मिलने वाले जॉब ऑफर को लेकर भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है और सतर्क रहने के लिए कहा है। सरकार ने शनिवार को आईटी स्किल्ड युवाओं को निशाना बनाने वाले फर्जी जॉब रैकेट से जुड़ी एक एडवाइजरी जारी की।
सरकार की तरफ से यह एडवाइजरी ऐसे मौके पर जारी की गई है, जब संदिग्ध आईटी कंपनियों द्वारा 100 से ज्यादा लोगों को नौकरी का झांसा देकर म्यांमार में ले जाया गया। फिलहाल अब तक 32 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया है। इन लोगों को शानदार आईटी नौकरियां दिलाने के बहाने म्यांमार के एक दूरदराज के हिस्से में ले जाया गया था। वहीं, भारत अभी थाईलैंड और म्यांमार के साथ उसी क्षेत्र में फंसे 60 अन्य लोगों की मदद करने के लिए काम कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि थाईलैंड और म्यांमार में मौजूद भारत के मिशनों को थाईलैंड में ‘डिजिटल सेल्स एंड मार्केंटिंग एग्जिक्यूटिव’ पदों के लिए भारतीय युवाओं को लुभाने के लिए आकर्षक नौकरियों की पेशकश की जा रही है और पता चला है कि ये पूरी तरह से नकली जॉब रैकेट है, जिनका मकसद युवाओं को फंसाना है। ये रैकेट कॉल-सेंटर घोटाले और क्रिप्टो-करेंसी फ्रॉड में शामिल संदिग्ध आईटी फर्मों द्वारा ऑपरेट किए जा रहे हैं। दरअसल, हर साल लाखों युवा विदेशों में आईटी सेक्टर की नौकरी के लिए रुख करते हैं।

सरकार की चेतावनी
विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘बैंकॉक और म्यांमार में मौजूद हमारे मिशन के संज्ञान में आया है कि नकली जॉब रैकेट भारतीय युवाओं को थाईलैंड में डिजिटल सेल्स एंड मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के पदों पर नियुक्ति के लिए आकर्षक जॉब ऑफर कर रहे हैं। ये जॉब फर्जी कॉल सेंटर और क्रिप्टो-करेंसी फ्रॉड में शामिल रहीं संदिग्ध आईटी फर्मों द्वारा ऑफर किए जा रहे हैं।’ बयान में आगे कहा गया, ‘आईटी स्किल्ड युवाओं को टारगेट किया जा रहा है। उन्हें सोशल मीडिया एड्स के साथ-साथ दुबई और भारत स्थित एजेंटों द्वारा थाईलैंड में आकर्षक डेटा एंट्री नौकरियों के नाम पर ठगा जा रहा है।’ बयान में कहा गया, ‘पीडि़तों को कथित तौर पर सीमा पार अवैध रूप से ले जाया गया है। ज्यादातर लोगों को म्यांमार में ले जाया गया है। इन लोगों को खराब परिस्थितियों में काम करने के लिए बंदी बनाया गया है।’ विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘इसलिए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य सोर्स के जरिए जारी किए जा रहे ऐसे फर्जी नौकरी प्रस्तावों में न फंसें। भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि रोजगार के उद्देश्य से टूरिस्ट/विजिट वीजा पर यात्रा करने से पहले वे विदेश में संबंधित मिशनों के माध्यम से विदेशी नियोक्ताओं की जांच करें।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिंदा मानकर लाश के साथ डेढ़ साल से सो रहा था परिवार, इस तरह हुआ खुलासा
Next: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई का एक्शन, 20 राज्यों में मारी रेड

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.