Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • इस वर्ष शेयर बाजार दे सकता है बंपर रिटर्न
  • अर्थ जगत

इस वर्ष शेयर बाजार दे सकता है बंपर रिटर्न

RNS INDIA NEWS 02/01/2022
rns featured image new

मुंबई। शेयर बाजार ने बीते साल निवेशकों को मालामाल किया और वर्ष 2022 में भी इसके बंपर रिटर्न देने की संभावना है। वर्ष 2021 के आखिरी सप्ताह में भी शेयर बाजार में तेजी रही।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स इससे पिछले सप्ताह की तुलना में 1129.51 अंक बढक़र 58253.82 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 350.30 अंकों की बढ़त के साथ 17354.05 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी जबरदस्त तेजी देखी गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 612.81 अंक उछलकर 24970.08 अंक पर और स्मॉलकैप 1091.21 अंक उठकर 29457.76 अंक पर रहा।
वर्ष 2021 में सेंसेक्स और निफ्टी ने कई बड़े पड़ाव को पार कर इतिहास रचा। सेंसेक्स ने पहले ही महीने जनवरी में 48 हजार का लेवल पार किया और फिर इसकी रफ्तार थमी नहीं और इसने 19 अक्टूबर2021 को 62 हजार के स्तर को पार करते हुये 62245 के स्तर को छुआ। इसी तरह से निफ्टी ने फरवरी में पहली बार 15 हजार का स्तर पार किया और अक्टूबर में 18 हजार का रिकॉर्ड लेवल भी छू दिया। दोनों ही घरेलू प्रमुख सूचकांक के लिए पिछला साल शानदार रहा और पिछले एक साल में सेंसेक्स करीब 21 फीसदी और निफ्टी 23 फीसदी मजबूत हुआ। वर्ष 2021 में किसी एक शेयर की बात की जाय तो टाटा समूह की टेलीकॉम कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज ने निवेशकों की पूंजी में जबरदस्त इजाफा किया और एक साल में ही उनकी पूंजी 2400 फीसदी से भी अधिक बढ़ गई।
समीक्षाधीन अवधि में भी विदेशी निवेशकों ने जहां बिकवाली की है वहीं घरेलू निवेशक लिवाल रहे हैं जिससे शेयर बाजार में करीब दो फीसदी की तेजी देखी गयी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल सरकार ने किया आंशिक लॉकडाउन का ऐलान, कल से स्कूल-कॉलेज बंद
Next: राशिफल 03 जनवरी

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.