Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • तिमाही परिणामों पर रहेगी निवेशकों की नजर
  • अर्थ जगत

तिमाही परिणामों पर रहेगी निवेशकों की नजर

RNS INDIA NEWS 19/10/2020
rns featured image new


मुंबई,(आरएनएस)।
बीते सप्ताह प्रतिशत से अधिक लुढक़ने के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक संकेतों के साथ ही कंपनियों के तिमाही परिणामों पर भी निर्भर करेगी।
गत सप्ताह विदेशों में शेयर बाजारों पर दबाव रहने से घरेलू स्तर पर बीएसई का सेंसेक्स 526.51 अंक यानी 1.30 प्रतिशत लुढक़कर 39,982.98 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 151.75 अंक अर्थात 1.27 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ 11,762.45 अंक पर आ गया। आने वाले सप्ताह में भी निवेशकों की नजर विदेशी बाजारों के साथ-साथ कई दिग्गज तथा बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी।
अगले सप्ताह सेंसेक्स में शामिल सात कंपनियों के भी तिमाही परिणाम जारी होने हैं। इनमें हिंदुस्तान यूनिलिवर, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा शामिल हैं।
बीते सप्ताह पाँच कारोबारी दिवस में से चार में बाजार चढ़ा, लेकिन गुरुवार की भारी गिरावट ने शेष चार दिन की बढ़त पर पानी फेर दिया। छोटी और मझौली कंपनियाँ भी दबाव में रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई का मिडकैप 144.24 अंक अर्थात 0.98 प्रतिशत टूटकर सप्ताहांत पर 14,621.31 अंक पर और स्मॉलकैप 179.65 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,786.56 अंक पर बंद हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल : 19 अक्टूबर, सोमवार
Next: तुलसी है डैंड्रफ को रोकने की रामबाण औषधि

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.