Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • इंटरनेशनल ओलंपिक समिति की मेजबानी करेगा भारत, 40 साल बाद जीती बोली
  • राष्ट्रीय

इंटरनेशनल ओलंपिक समिति की मेजबानी करेगा भारत, 40 साल बाद जीती बोली

RNS INDIA NEWS 20/02/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  भारतीय खेल जगत के लिए आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी है कि भारत 40 साल बाद इंटरनेशनल ओलंपिक समिति की मेजबानी करेगा। भारत ने चीन के बीजिंग में चल रहे इंटरनेशनल ओलंपिक समिति के 139वें सत्र में शनिवार को 40 साल बाद इसकी मेजबानी के लिए बोली जीत ली है। जानकारी के अनुसार भारत में अब दूसरी बार आईओसी सेशन होगा। इससे पहले 1983 में नई दिल्ली में सेशन का आयोजन हुआ था। अगस्त 2019 में आईओसी की समिति जिओ वर्ल्ड सेंटर को देखने आई थी और काफी प्रभावित हुई थी। इसके अगले साल 4 मार्च 2022 को तय हो गया था कि सत्र की मेजबानी मुंबई करेगा।
भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा, आईओसी सदस्य नीता अंबानी, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 139वें सत्र में आईओसी सदस्य को प्रेजेंटेशन दी।
आईओसी सत्र आईओसी के सदस्यों की जनरल मीटिंग है। यह आईओसी का सर्वोच्च हिस्सा है और इसके फैसले अंतिम होते हैं। एक साधारण सत्र का आयोजन साल में एक बार होता है। जबकि असाधारण सत्र को प्रेसिडेंट या फिर कम से कम एक तिहाई सदस्यों के लिखित अनुरोध पर बुलाया जा सकता है। आईओसी में वोटिंग अधिकार के साथ कुल 101 सदस्य है। इसके अलावा 45 मानद सादस्य और एक सम्मान सदस्य है, जिन्हें वोट देने का अधिकार नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेरेंट्स ने पबजी खेलने के लिए बर्थडे पर नया मोबाइल नहीं खरीदा, लड़की ने लगा ली फांसी
Next: बोरे में सिक्के भरकर स्कूटी खरीदने शोरूम पहुंचा शख्स, लाया था एक, दो और 10 रुपए के सिक्के

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.