Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • 26 जुलाई से 09 अगस्त तक आयोजित होगा सघन दस्त रोग निवारण पखवाड़ा
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

26 जुलाई से 09 अगस्त तक आयोजित होगा सघन दस्त रोग निवारण पखवाड़ा

RNS INDIA NEWS 23/07/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा 26 जुलाई से 09 अगस्त 2021 तक जिला में सघन दस्त रोग निवारण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह ने दी।
डाॅ. अजय सिंह ने कहा कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य लोगों को दस्त रोग से बचाव के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पखवाड़े को सफल बनाने के लिए आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल के निर्देशानुसार नगर निगम सोलन की परिधि में कार्यरत आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में 34 आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। डाॅ. सिंह ने कहा कि शिविर में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पखवाड़े के दौरान ऐसे सभी घरों में जाने के निर्देश दिए गए जिनमें 0 से 5 वर्ष आयुवर्ग तक के बच्चे हैं। उन्हें निर्देश दिए गए कि ऐसे सभी घरों में दस्त रोग से बचाव की जानकारी दी जाए और ओआरएस एवं जिंक की गोलियां वितरित की जाए।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को ओआरएस पैकेट्स, जिंक की गोलियां, मास्क, सेनिटाइजर व जागरूकता के लिए हैण्ड बिल्स उपलब्ध करवाए। उन्होंने आग्रह किया कि 26 जुलाई से आयोजित किए जाने वाले पखवाड़े में घर-घर जाकर लोगों को दस्त रोग से बचाव के विषय में जागरूक बनाएं। उन्होंने आग्रह किया कि इस अवधि में सभी को कोविड-19 से बचाव के लिए नियम पालन तथा जलजनित रोगों से सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक भी किया जाए।

डाॅ. अजय सिंह ने नगर निगम सोलन की परिधि में रहने वाले सभी निवासियों से अपील की कि पखवाड़े के दौरान इस कार्य के लिए तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सघन दस्त रोग निवारण पखवाड़े का संचालन स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उमाशंकर करेंगे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहायक अध्यापक एलटी की भर्ती परीक्षा की तिथि और परीक्षा कार्यक्रम हुआ जारी
Next: दुकान की नीलामी के लिए आवेदन आमंत्रित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.