Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच को मुख्यमंत्री की संस्तुति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच को मुख्यमंत्री की संस्तुति

RNS INDIA NEWS 09/01/2026
Dhami pic new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता के अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शुरू से ही निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी यही प्राथमिकता रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना विलंब के कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि सभी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की गई और सरकार की ओर से सशक्त पैरवी सुनिश्चित की गई, जिसके चलते विवेचना और ट्रायल के दौरान किसी भी अभियुक्त को जमानत नहीं मिल सकी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष जांच दल की गहन विवेचना के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया और निचली अदालत में सुनवाई पूरी होने पर अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। उन्होंने इसे इस बात का प्रमाण बताया कि सरकार ने पूरे प्रकरण में आरंभ से अंत तक दृढ़ता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ न्याय सुनिश्चित किया।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ ऑडियो क्लिप के संबंध में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनकी जांच की प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है और किसी भी तथ्य या साक्ष्य की अनदेखी नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि अंकिता केवल एक पीड़िता नहीं थी, बल्कि वह समाज की बहन और बेटी थी। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में उनकी स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात हुई, जिसमें उन्होंने सीबीआई जांच का अनुरोध किया। इस अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराया कि राज्य सरकार पहले भी न्याय के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प के साथ स्वर्गीय अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सनसनीखेज खुलासा : इंसानों के ब्लड बैग में भरा मिला 1,000 लीटर जानवरों का खून, अधिकारी हैरान
Next: मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.