Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • इन्नरव्हील क्लब परवाणू ने ईएसआई अस्पताल में बच्चों के वार्ड के लिए अलमारी व ऊनी कपड़े भेंट किए
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इन्नरव्हील क्लब परवाणू ने ईएसआई अस्पताल में बच्चों के वार्ड के लिए अलमारी व ऊनी कपड़े भेंट किए

RNS INDIA NEWS 05/09/2021
WhatsApp Image 2021-09-05 at 8.39.27 PM

आरएनएस सोलन (परवाणू) :
इन्नरव्हील क्लब परवाणू द्वारा जिला अध्यक्ष गुरप्रीत कौर के आगमन पर परवाणू क्लब अध्यक्ष पूनम भारद्वाज ने अपना पहला प्रोजेक्ट पूरा किया। इस दौरान इन्नरव्हील अध्यक्ष पूनम भारद्वाज ने परवाणू के ईएसआई अस्पताल में बच्चों के वार्ड के लिए अलमारी व ऊनी कपड़े भेंट किए। इसके साथ ही बच्चों के खिलोने, फल व जूस भी वितरित किए। क्लब द्वारा महिलाओं व बच्चों के लिए समय समय पर कई प्रोजेक्ट चलाकर मदद की जाती है। इसी प्रकार अपने पहले प्रोजेक्ट के दौरान न केवल परवाणू बल्कि चंडीमंदिर व चंडीगढ़ तक के बच्चों की मदद क्लब द्वारा की जाती है। गुरप्रीत कौर की अध्यक्षता में इन्नरव्हील क्लब परवाणू द्वारा परवाणू के सेक्टर 2 स्थित पार्क का सौन्दर्यकरण किया गया। उसके बाद उन्होंने चंडीमंदिर के साकेत अस्पताल में दिव्यांग बच्चों को कपड़े, किताबें, चादरें आदि वितरित किए तथा तीन लड़कियों की फीस दी। इसके बाद क्लब के सदस्य चंडीगढ़ के नेत्रहीन बच्चों के स्कूल पहुंचे जहाँ उन्होंने बच्चों के लिए अंडरगार्मेंट्स व सेनिटरी नेपकिन बच्चों को भेंट किए। जिला अध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने क्लब द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में इन कार्यों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान क्लब के तीन सदस्यों पिंकी गुप्ता, मंजुला सूद,व पूर्व अध्यक्ष अमिता त्यागी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर एसी मेंम्बर कान्ता कपूर, जिला आईएसओ पूजा गोयल, सचिव पूजा गुप्ता, रूचि कपूर, मोनिका गुप्ता, मंजू गर्ग सहित क्लब के 26 सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीबीए छात्रों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
Next: उमंग फाउंडेशन के कैंप में विधायक अनिरुद्ध सिंह, दृष्टिबाधित शोध छात्रा मुस्कान समेत 42 ने किया रक्त दान

Related Post

default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • मण्‍डी
  • हिमाचल प्रदेश

मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.