Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • इंडो नेपाल बॉर्डर से लेकर जनपद बॉर्डर पर पुलिस को बड़ी सफलता
  • चम्पावत

इंडो नेपाल बॉर्डर से लेकर जनपद बॉर्डर पर पुलिस को बड़ी सफलता

RNS INDIA NEWS 27/09/2021
default featured image

चम्‍पावत।  नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इंडो नेपाल बॉर्डर से लेकर जनपद बॉर्डर पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए 5.8 किग्रा चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घटनाओं का खुलासा करते हुए एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर संख्या 805 /8ए पर लगभग 250 मीटर भारत की ओर बनबसा शारदा चौकी इंचार्ज हरीश प्रसाद व एसएसबी ई कंपनी बनबसा प्रभारी गजेन्द्र कुमार की टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इसी बीच नेपाल की ओर से एक युवक बैग लेकर भारत की ओ रहा था। टीम ने संदिग्ध जानकर उसके बैग की तलाशी ली तो उसके पास 3.300 किग्रा चरस बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मधान बहादुर बोहरा 45 पुत्र लाल बहादुर निवासी ग्राम मष्टा वार्ड नंबर 6 जिला बझांग नेपाल बताया। मधान ने बताया कि उसने नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 40 हजार रुपये में चरस एकत्र की। जिसके बाद वह भारत में उसे महंगे दामों में बेचता है।
टीम में कांस्टेबल जीवन चंद्र पांडेय, अनिल कुमार, मुस्तफा अंसारी, एसएसबी से एएसआइ शिव कुमार पासवान, कांस्टेबल अनिल कुमार व किशन वीर सिंह शामिल रहे। इधर, पाटी थाना क्षेत्र में पाटी थाना पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर दो आरोपितों को मय कार के गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.560 किग्रा चरस बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दीपक सिंह करायत 32 पुत्र सुंदर सिंह करायत निवासी ग्राम टाक करायत लोहाघाट व गणेश सिंह मेहता 33 पुत्र बहादुर सिंह मेहता निवासी ग्राम पाठन लोहाघाट बताया। टीम में थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद, कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह व विरेंद्र सिंह शामिल रहे। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एसपी ने बेहतरीन कार्य करने पर दोनों टीमों को अपनी-अपनी ओर से 2500-2500 रुपये का इनाम दिया है। साथ ही डीआइजी ने भी कार्य की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी। एसपी ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पाटी में चरस के साथ पकड़ा गया आरोपित गणेश ने पॉलीटेक्निक किया है। लेकिन काम न मिलने के कारण बेरोजगार है। गणेश ने बताया कि काम के लिए उसने काफी प्रयास किया लेकिन कोरोना की वजह से कहीं भी काम नहीं मिल पाया। चार वर्षीय पुत्र की छह माह से स्कूल की फीस भी नहीं जमा कर पा रहा था। इसलिए चरस को बेचने का काम शुरू कर दिया। गणेश का छोटा भाई एक सरकारी स्कूल में बाबू हैं। वहीं आरोपित दीपक टैक्सी चालक है। उसकी अल्टो कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
नशे के कारोबार को कम करने के लिए बड़े पैमाने में की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। एसपी ने बताया कि पाटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 20 नाली क्षेत्र में भांग की खेती को नष्ट किया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण बैंकों की हड़ताल से 30 करोड़ रुपये का लेनदेन अटका
Next: राशिफल 28 सितम्बर

Related Post

default featured image
  • चम्पावत

डिग्री कॉलेज के लिए जमीन को ग्रामीणों ने अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया

RNS INDIA NEWS 18/01/2026 0
WhatsApp Image 2025-11-13 at 21.47.18
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

राष्ट्र की एकता और अखंडता के संदेश के साथ टनकपुर में ‘एकता पदयात्रा’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 13/11/2025 0
congress-flag
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

RNS INDIA NEWS 11/11/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.