Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • इंडिया टैलेंट फाइट सीजन-2 ग्रैंड फिनाले में अल्मोड़ा की रिधिमा ने जीता खिताब
  • अल्मोड़ा

इंडिया टैलेंट फाइट सीजन-2 ग्रैंड फिनाले में अल्मोड़ा की रिधिमा ने जीता खिताब

RNS INDIA NEWS 05/06/2023
WhatsApp Image 2023-06-05 at 10.09.06 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की रिधिमा ने प्रतिष्ठित टीवी शो इंडिया टैलेंट फाइट सीजन 2 के डांस मुकाबले में फर्स्ट रनर अप खिताब अपने नाम किया है। इंडिया टैलेंट फाइट सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले रिधिमा बिष्ट ने जूनियर ग्रुप में यह खिताब जीता है। रिधिमा ने इस डांस प्रतियोगिता के लिए जनवरी 2021 में ऑनलाइन ऑडिशन दिया था। इसके बाद उसका मेगा ऑडिशन के लिए चयन हुआ जिसका आयोजन उत्तराखंड के देहरादून में हुआ। बिग ऑडिशन क्लियर करने के बाद उनका चयन टीवी स्टूडियो राउंड के लिए हुआ जो कि उत्तराखंड के रुड़की में हुआ जिसका प्रसारण टीवी पर हो चुका है। ग्रैंड फिनाले मुकाबले में जूनियर वर्ग में असम, बरेली, महाराष्ट्र और आगरा से 5 प्रतिभागियों ने अपने डांस के जलवे बिखेरे। इसमें अल्मोड़ा की रिधिमा फर्स्ट रनर अप रही।
गौरतलब है कि अल्मोड़ा की क्लासिक डांसर रिधिमा बिष्ट डांस की कई प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं। अल्मोड़ा के न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी रिधिमा को बचपन से ही डांस में लगाव रहा है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की थीम पर रिधिमा की मां और पिता का उनको जबरदस्त सपोर्ट मिला है। इनके पिता धर्मेंद्र बिष्ट एलआईसी में काम करते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। रिधिमा बिष्ट वर्तमान में नीमा आर्या मैम‌ से डांस की शिक्षा ले रही है। कोरियोग्राफर नीमा आर्या ने रिधिमा बिष्ट को इंडिया टैलेंट फाइट सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले के लिए तैयारी कराई। नीमा आर्या बच्चों को नृत्य के लिए‌ प्रेरित कर रही‌ हैं।‌ 11 साल की रिधिमा मिनर्वा रेज चिल्ड्रन अकादमी में पांचवीं की छात्रा है। इंडिया टैलेंट फाइट सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले का प्रसारण जल्द ही एमटीवी व एन टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारी से 40 हजार रुपये लूटने पर मुकदमा
Next: विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएड व एमएड प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.