Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इंडिया गठबंधन के नेता कांग्रेस के लिए मिलकर करेंगे प्रचार
  • देहरादून

इंडिया गठबंधन के नेता कांग्रेस के लिए मिलकर करेंगे प्रचार

RNS INDIA NEWS 02/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस के लिए मिलकर प्रचार करने का निर्णय लिया है। देहरादून में मंगलवार को गठबंधन नेताओं की चौपाल हुई। उन्होंने अंकित हत्याकांड से लेकर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस के साथ चुनाव प्रचार की रणनीति भी तय की। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की ओर से गांधी रोड स्थित कार्यालय में गठनबंधन नेताओं के साथ चौपाल का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.एसएन सचान ने कहा कि वह कल ही हरिद्वार से लौटे हैं, वहां जनता में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर उत्साह है। सीपीआई के समर भंडारी ने कहा कि हमने अपने पूरे कैडर को सक्रिय कर दिया है और वह लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में पूरा सहयोग कर रहे हैं। कामरेड राजेंद्र नेगी ने सुझाव दिया कि ज़िला स्तर पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता कार्यकर्ता आपस में मिलकर चुनाव प्रचार करें। सिविल सोसाइटी की ओर पर्यावरणविद रवि चोपड़ा और महिला मंच की निर्मला बिष्ट ने बताया कि वह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न विधानसभाओं में महंगाई ,बेरोज़गारी व अंकिता भंडारी के लिए न्याय के मुद्दे को लेकर जा रहे हैं। गंगाधर नौटियाल और किसान सभा के नेता अशोक शर्मा ने कहा कि वह किसानों के साथ हुए अन्याय की बात रख रहे हैं। भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने प्रचार को धारदार बनाने के सुझाव दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री की रुद्रपुर रैली में किए वादों पर सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिया। चौपाल में कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, जगदीश चंद कुकरेती, एसएस रजवार, शंकर गोपाल, राजेंद्र नेगी ने भी विचार रखे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के सवालों पर चुप रहे प्रधानमंत्री:  कांग्रेस
Next: विनोद प्रसाद सेमल्टी के शिक्षा सचिव बनने पर खुशी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.