Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के सवालों पर चुप रहे प्रधानमंत्री:  कांग्रेस
  • देहरादून

उत्तराखंड के सवालों पर चुप रहे प्रधानमंत्री:  कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 02/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर में आयोजित चुनावी रैली से उत्तराखंड को अहम सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं। मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दीपिका पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हाल के वर्षों में बेरोजगारी, बढ़ते पलायन, ध्वस्त होते इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था की बिगड़ते हालात के कारण त्रस्त रहा है। जनता को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री अपने चुनावी भाषण में इन मुद्दों पर अपनी बात रखते, लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा। उन्होने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम अब तक उजागर नहीं हो पाया है। इसी तरह केदारनाथ मंदिर से सोना गायब होने का भी पता चहीं चल पाया है। प्रदेश के युवा लगातार भर्ती परीक्षा लीक को लेकर आंदोलनरत रहे, जिन पर प्रदेश सरकार ने लाठीचार्ज तक किया। इसी तरह केंद्र सरकार की अग्निवीर जैसी योजना से प्रदेश के युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। दस साल शासन करने के बाद भाजपा सरकार अपने लिए और पांच साल और मांग रही है, वहीं अग्निवीर को चार साल में रिटायर्ड किया जा रहा है।
दीपिका पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भू कानून की मांग को अनसुना कर रही है, प्रदेश में शराब, खनन माफिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में भ्रष्टाचार को लेकर एक छद्म माहौल खड़ा किया, असली भ्रष्टाचार अब चुनावी चंदे के रूप में सामने आ चुका है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री विजय सारस्वत, मीडिया कॉडिनेटर राजीव महर्षी, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैं आपके घर का नाम बदल दूं तो’, विदेश मंत्री जयशंकर का अरुणाचल को लेकर चीन को करारा जवाब
Next: इंडिया गठबंधन के नेता कांग्रेस के लिए मिलकर करेंगे प्रचार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.