Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • वर्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

वर्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/07/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने जिला के सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त मार्गों को शीघ्र बहाल करवाएं और यह सुनिश्चित बनाएं कि किसी भी स्थान पर लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े।

डीसी सोलन कृ‍तिका कुल्‍हारी

कृतिका कुल्हारी ने सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में वर्षा के कारण हो रही क्षति का नियमित अनुश्रवण करें और इस सम्बन्ध में आवश्यक रिपोर्ट जिला मुख्यालय स्तर पर प्रेषित करते रहें ताकि उच्च स्तर पर इस सम्बन्ध में जानकारी अविलम्ब प्रदान की जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि जिला के विभिन्न उपमण्डलों में वर्षा के कारण अवरुद्ध संपर्क मार्गों को शीघ्र बहाल करने पर युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को यह सुनिश्चित बनाने को कहा गया है कि सोलन जिला से होकर गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग को विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड को निर्देश दिए गए हैं कि जिला में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखी जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जिला में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ-साथ जलजनित रोगों एवं वर्षा के कारण होने वाले अन्य रोगों से बचाव के सम्बन्ध में समुचित तैयारी एवं दवा भण्डारण सुनिश्चित बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आपदा की स्थिति में प्रभावित व्यक्तियों एवं परिवारों को तुरन्त फौरी राहत प्रदान की जाए और उनका पुनर्वास सुनिश्चित बनाया जाए। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि सोलन जिला में 13 जून, 2021 से आज तक वर्षा के कारण लगभग 15 करोड़ 40 लाख रुपए का नुकसान आंका गया है।

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत सभी को एहतियात बरतनी चाहिए। उन्होंने आग्रह किया है कि ऐसे में लोग आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और अनावश्यक यात्राओं को स्थगित कर दें। उन्होंने स्थानीय निवासियों सहित पर्यटकों से आग्रह किया कि वर्षा के कारण विभिन्न नालों, खड्डों का जल स्तर अधिक है और ऐसे में इनके किनारे न जाएं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि जिला प्रशासन भारी वर्षा के कारण होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: संगठन मंत्री ने दिए कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स
Next: इन्नरव्हील क्लब ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता शिविर लगाया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.