Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आईआईटी के छात्र से 98 हजार की साइबर धोखाधड़ी
  • हरिद्वार

आईआईटी के छात्र से 98 हजार की साइबर धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 12/03/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  आईआईटी के एमटेक छात्र को साइबर ठग ने यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने का झांसा देकर हजारों रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला साइबर सेल को भी ट्रांसफर किया जा रहा है। रुड़की कोतवाली को आईआईटी छात्र ने बताया कि आठ मार्च को उन्हें एक यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने की एवज में कुछ रकम अदा करने पर एक्स्ट्रा पैसे मिलने की बात पता चली थी। जिसके बाद उन्होंने तीन यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब किए और फिर कुछ पैसों का उन्होंने भुगतान किया। इस बीच चैनल सब्सक्राइब करने पर रकम बढ़कर मिलने का लालच उनके मन में आ गया। जिसके बाद उन्होंने इस तरह अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर साइबर ठग को करीब 98 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि आईआईटी के एमटेक छात्र ने मंगलवार दोपहर को साइबर ठगी की शिकायत की है। मामला साइबर सेल को भी ट्रांसफर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने का सबसे बेहतर तरीका जागरूकता और सतर्कता है। तभी हम इस तरह के मामलों में फंसने की जगह स्वयं सुरक्षित रह सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना 56वें दिन भी जारी
Next: नवविवाहित युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.