Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आइजीएनएफए के प्रशिक्षण को यूजीसी ने स्नातकोत्तर की डिग्री की मान्यता नहीं दी
  • देहरादून

आइजीएनएफए के प्रशिक्षण को यूजीसी ने स्नातकोत्तर की डिग्री की मान्यता नहीं दी

RNS INDIA NEWS 22/09/2021
rns featured image new

 देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) डीम्ड यूनिवर्सिटी देश में संभवत: एकमात्र ऐसा संस्थान है, जो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आइजीएनएफए) के दो वर्षीय प्रशिक्षण को स्नातकोत्तर के समकक्ष मानता है। यह मामला  भी पिछले दिनों आइएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के सदस्य पद के लिए आवेदन करने के क्रम में सामने आया था। उन्होंने एफआरआइ की व्यवस्था के आधार पर प्रशिक्षण को स्नातकोत्तर के बराबर मानते हुए एसएससी में आवेदन किया था। इस आवेदन को डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने खारिज कर दिया और जब यह मामला उत्तराखंड हाई कोर्ट पहुंचा तो स्थिति और स्पष्ट हो गई।
डीओपीटी की ओर से कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे में कहा गया है कि एफआरआइ इस तरह के प्रशिक्षण को डिग्री का दर्जा देने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान नहीं है। दरअसल, एफआरआइ और इसके नियंता संस्थान भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आइसीएफआरई) के अहम पदों पर आइएफएस अधिकारी तैनात रहते है। विभिन्न कारणों से अधिकारियों को पीएचडी की डिग्री की जरूरत पड़ती है। तमाम अधिकारी स्नातक करते ही सेवा में आ जाते हैं, लिहाजा उन्हें आगे नियमित रूप से पढऩे का अवसर नहीं मिलता।
इस राह को आसान बनाने के लिए वर्ष 1998 में तोड़ निकाला गया कि आइजीएनएफए के दो वर्षीय प्रशिक्षण को स्नातकोत्तर का दर्जा दे दिया जाए। जिससे अधिकारी आराम से पीएचडी कर सकें। अन्य यूनिवर्सिटी में पीएचडी की डिग्री नियमित पढ़ाई के बिना मिलना संभव नहीं है और एफआरआइ पर आइएफएस अधिकारियों का प्रभुत्व रहता है तो नियमित पढ़ाई की किसे चिंता करने की जरूरत है।  बीते कई साल में तमाम अधिकारियों ने नियमित सेवा के बाद भी यहां से पीएचडी की है। इसमें राज्य से लेकर केंद्र तक के तमाम अधिकारी लाभार्थी रहे हैं। हालांकि, इसकी शिकायत भी केंद्र सरकार तक की जा चुकी है, मगर आज तक ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी।

यूजीसी ने नहीं दिया प्रशिक्षण को डिग्री का दर्जा
आइजीएनएफए के प्रशिक्षण को यूजीसी ने स्नातकोत्तर की डिग्री की मान्यता नहीं दी है। यही कारण है कि अन्य किसी भी विश्वविद्यालय ने इस प्रशिक्षण को डिग्री की मान्यता नहीं दी। यह व्यवस्था सिर्फ एफआरआइ ने की है, ताकि आइएफएस अधिकारियों की पीएचडी करने की राह आसान हो सके।
-एएस रावत (निदेशक, एफआरआइ एवं कुलपति, एफआरआइ डीम्ड यूनिवर्सिटी) का कहना है कि आइजीएनएफए के प्रशिक्षण को स्नातकोत्तर के बराबर मानने का मामला मेरे समय का नहीं है। इस बारे में मुझे अधिक जानकारी भी नहीं है। लिहाजा, इस समय कुछ भी टिप्पणी कर पाना संभव नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जासूसी के आरोपी की जमानत निरस्‍त कर गिरफ़्तारी के निर्देश
Next: नहीं जगमगा सके उत्‍तराखण्‍ड के गांव

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.