Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईसीआईसीआई बैंक कर्मी पर ग्राहकों से 31 लाख से अधिक की ठगी का आरोप
  • देहरादून

आईसीआईसीआई बैंक कर्मी पर ग्राहकों से 31 लाख से अधिक की ठगी का आरोप

RNS INDIA NEWS 31/12/2025
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। आईसीआईसीआई बैंक की जाखन शाखा में तैनात एक कर्मचारी द्वारा ग्राहकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। म्यूचुअल फंड और अधिक मुनाफे का लालच देकर बैंक कर्मी ने करीब 31 लाख 17 हजार रुपये की रकम हड़प ली। बैंक प्रबंधन की आंतरिक जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद मंगलवार को राजपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी कर्मचारी राजेश रंजन, निवासी डांडा नूरीवाला, बैंक में आने वाले ग्राहकों को निवेश के नाम पर निशाना बनाता था। वह ग्राहकों को भरोसा दिलाता था कि उसकी बताई गई स्कीमों में पैसा लगाने पर उन्हें अच्छा रिटर्न मिलेगा। बैंक कर्मचारी होने के कारण ग्राहक उस पर विश्वास कर लेते थे। आरोप है कि राजेश रंजन ग्राहकों की रकम निवेश करने के बजाय धोखे से अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था।

इस मामले का खुलासा 15 जुलाई 2025 को हुआ, जब गीता पासवान नाम की एक ग्राहक ने बैंक पहुंचकर शिकायत की कि उनके खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके कुछ ही दिनों बाद एक अन्य ग्राहक अजीत ताक ने भी तीन लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने आंतरिक जांच कराई, जिसमें सामने आया कि आरोपी कर्मचारी ने कुल आठ ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की है।

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने शातिर तरीके अपनाए। उसने गीता पासवान की रकम आरटीजीएस के माध्यम से अपने दोस्त प्रांशु के खाते में भेजी और फिर वहां से अपने एसबीआई खाते में ट्रांसफर कर ली। कुछ मामलों में ग्राहकों के चेक के जरिए नकद निकासी कर अपने खाते में जमा की गई। एक अन्य मामले में आरोपी ने ग्राहक गुरु प्रसाद के प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट कार्ड से फोन पे रेंटल के नाम पर करीब सवा तीन लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

राजपुर थाने के निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि बैंक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में बैंक प्रबंधन को भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्षेत्रीय प्रबंधक रितेश श्रीवास्तव के अनुसार, बैंक के तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक वैभव गोयल ने 7 अगस्त 2025 को ही पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी थी, लेकिन उस समय मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अब दोबारा तहरीर देने के बाद करीब चार महीने की देरी से एफआईआर दर्ज की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशीली दवाईयों के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
Next: राशिफल 01 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.