रुद्रपुर(आरएनएस)। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से सोमवार को एक पेंटर की मौत हो गई। जबकि ठेकेदार भी करंट लगने से झुलस गया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। झुलसे ठेकेदार का नगर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बिगराबाग निवासी 35 वर्षीय सूरज सिंह राणा पुत्र बेचे लाल सोमवार को ठेकेदार देव सिंह के साथ छिनकी निवासी नरेश राणा के घर पर रंगाई पुताई करने गया था। इसी बीच दीवार पर पुताई करने के बाद पेंटर और ठेकेदार लेंटर पर जाकर दीवार को देखने लगे। इसी दौरान सूरज सिंह राणा घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में गए। करंट लगने से पेंटर मौके पर हुई मौत हो गई तथा ठेकेदार देव सिंह कुछ दूरी पर होने पर झुलस गए। घायल ठेकेदार को मकान स्वामी और आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना मकान स्वामी ने पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सूरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था, जो अविवाहित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
