Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • होटलों को भी कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए निर्देश जारी
  • नैनीताल

होटलों को भी कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए निर्देश जारी

RNS INDIA NEWS 14/04/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की तेजी से बढ़ रही संख्या ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ा दी है। अस्पताल में मरीज पट गए हैं। कोविड केयर सेंटरों में भी संख्या बढऩे लगी। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने होटलों को भी कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम धीराज गब्र्याल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को प्राथमिकता में रखा है। इसके लिए अधिकारियों को भी सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। हल्द्वानी में मोटाहल्दू व मोतीनगर में कोविड केयर सेंटर तैयार हो चुके हैं। गौलापार का बागजाला व मिनी स्टेडियम बद्रीपुरा में भी कोराना संक्रमित लोगों को रखा जाएगा। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। इसके साथ ही पहले से चिन्हित होटलों को भी अधिग्रहित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम कहते हैं, लोग जांच कराने और कोविड-19 के नियमों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। जबकि बीमारी तेजी से बढ़ रही है। अब देखना यह है कि कांटेक्ट में आए लोगों की सैंपलिंग जरूरी है। इसलिए अधिकारियों को कांट्रेक्ट ट्रेसिंग करने के लिए निर्देशित किया गया। इस तरह की प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करना होगा।

यह है वर्तमान स्थिति: डा. सुशीला तिवारी कोविड अस्पताल में ही मरीजों की संख्या 127 पहुंच गई है। इसमें से 25 मरीज गंभीर हालत में हैं। जिले में 1007 सक्रिय केस हैं। जिन्हें सरकारी अस्पतालों, निजी अस्पतालों के अलावा कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया गया है।
पहले इन होटलों को किया था अधिग्रहित: हल्द्वानी में रॉयल विंडसर, मल्लिका, सत्यार्थ, के-11, रिलैक्स इन, सौरभ कैंडी व शिवालय होटल को अधिग्रहित किया गया था। इन होटलों में संक्रमित व्यक्तियों को खुद भुगतान करना पड़ता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 48 घंटे में मिले 1000 कोरोना पॉजिटिव, तार-तार हुए कोविड नियम
Next: दो पक्षों का झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील, चार लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.