Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 48 घंटे में मिले 1000 कोरोना पॉजिटिव, तार-तार हुए कोविड नियम
  • हरिद्वार

48 घंटे में मिले 1000 कोरोना पॉजिटिव, तार-तार हुए कोविड नियम

RNS INDIA NEWS 14/04/2021
16 (10)

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहा कुंभ मेला दो हफ्ते पहले खत्म हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड सरकार और धार्मिक नेताओं के बीच चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है। गंगा नदी के तट पर होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में नदी में डुबकी लगाने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। इसने देशभर में कोरोना के मामले बढ़ाने को लेकर चिंता बढ़ा दी थी। वहीं हरिद्वार में बीते 48 घंटे के दौरान 1,000 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज सुबह, साधु और भक्तों की बड़ी भीड़ ने शाही स्नान के लिए मुख्य घाट, हर की पौड़ी में डुबकी लगाई। ये सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का तीसरा प्रमुख स्नान था। राज्य सरकार का कहना है कि दोपहर 2 बजे तक, 9,43,452 श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई थी। पुलिस अधिकारी संजय गुंजयाल ने पत्रकारों से कहा, ‘गैर-भीड़-भाड़ वाले घाटों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया गया, लेकिन मुख्य घाटों पर मौजूद लोगों पर जुर्माना लगाना बहुत मुश्किल है।’ कुंभ का अगला महत्वपूर्ण दिन 27 अप्रैल निर्धारित है।
सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रव्यापी आलोचना और कोरोना को लेकर चिंताओं के बीच, राज्य सरकार ने शक्तिशाली अखाड़ों और साधु-संतों को मनाने की कोशिश कर रही है ताकि वे हरिद्वार से चले जाएं और आयोजन को खत्म किया जा सके। इसकी वजह है कुंभ में नजर आ रही रिकॉर्ड भीड़। उत्तराखंड पुलिस के प्रमुख अशोक कुमार ने कहा कि दोपहर तक लगभग 10 लाख लोगों ने नदी में स्नान किया।
कुंभ में कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है और न ही कोई साधु या उनके अनुयायी घाट पर मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वे ऐसे ही घाट पर घूमते और नदी में डुबकी लगाते हुए नजर आते हैं
बता दें कि उत्तराखंड में मंगलवार को 1,925 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह एक दिन में सामने आए संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके अलावा हरिद्वार में दो दिन में 1,000 मामले सामने आए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय इंटर कॉलेज भनोली में अम्बेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम आयोजित
Next: होटलों को भी कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए निर्देश जारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.