Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • होटल व्यवसायियों ने की सीएम से बिजली-पानी के बिल भी माफ करने की मांग
  • रुद्रप्रयाग

होटल व्यवसायियों ने की सीएम से बिजली-पानी के बिल भी माफ करने की मांग

RNS INDIA NEWS 03/05/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदार घाटी क्षेत्र के होटल एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बिजली-पानी के बिल भी माफ करने की मांग की है। उनका कहना है कि यात्रा स्थगित होने से उनका रोजगार पूरी तरह छिन गया है। बीते वर्ष भी कोरोना संक्रमण के चलते व्यापारियों का रोजगार नहीं चल सका और फिर वही स्थिति आ गई है। केदार घाटी के अस्सी फीसद परिवारों की रोजी-रोटी चारधाम यात्रा पर ही निर्भर है। ऐसे में अब बैंक का ऋण हो या फिर होटलों का विद्युत बिल व पानी का बिल देना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में केदारधाम होटल एसोसिएशन केदार घाटी ने कहा है कि देश मे कोविड-19 के प्रभाव के कारण इस वर्ष भी रोजगार की आस समाप्त हो चुकी है। केदार घाटी क्षेत्र में होटल व्यवसायी, घोड़ा, डंडी-कंडी व्यवसायी, छोटे दुकानदार, तीर्थ पुरोहित एवं रोजगार के लिए क्षेत्र में आने वाले सभी व्यापारियों की आस यात्रा स्थगित होने से समाप्त हो चुकी है। यात्रा की बुकिग तो महामारी के बढ़ते प्रभाव के चलते शुरू में ही कैंसिल हो गई थी। कहा कि सभी व्यापारियों को बैंक के ऋण की चिता फिर सताने लगी है। यहां के 50 प्रतिशत व्यापारी रोजगार के लिए बैंक से ऋण लेते हैं। पिछले वर्ष किश्त कुछ समय के लिए बढ़ गई थी, इस वर्ष भी व्यापारियों को इसी की आस है। श्री केदारधाम होटल एसोसिएशन केदारघाटी के सचिव नितिन जमलोकी ने बताया कि केदारघाटी के हर तबके के लोग यात्रा पर पूर्ण रूप से निर्भर होते हैं। सरकार से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण हर व्यवसायी का व्यवसाय समाप्त हो चुका है। सरकार होटल व्यावसायियों के बैंक ऋण पर फिर मोरेटोरियम लगाएं और होटल व्यावसायियों के बिजली-पानी के बिल माफ करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपाइयों ने सुना सीएम का संबोधन, कहा-कोरोना को देंगे मात
Next: किराये को लेकर निर्णय न लिया तो होंगे चार पहिये जाम

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.