Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • होटल में ठहरे केरला निवासी अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
  • चम्पावत

होटल में ठहरे केरला निवासी अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत

RNS INDIA NEWS 18/01/2025
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)।  टनकपुर के एक होटल में केरला के अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अधेड़ एक सप्ताह से होटल में कमरा लेकर अकेले रह रहे थे। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नगर के एक होटल में कमरा लेकर रह रहे चिंगोली, केरला निवासी 53 वर्षीय आर कुशाला कुमार पुत्र ललिथा भवानम संदिग्ध अवस्था में मुंह के बल बिस्तर में पड़े मिले। सुबह सफाई करने गए स्टॉफ की नजर उन पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉ़ मो़ उमर ने बताया कि मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। इधर, प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि अधेड़ ने आठ जनवरी को कमरा लिया था। मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शारदा नदी में खनन को लेकर तैयारियां शुरू
Next: ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.