Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंखे से लटका मिला युवक का शव
  • देहरादून

पंखे से लटका मिला युवक का शव

RNS INDIA NEWS 23/04/2024
faansi-hang-e1683481615242

ऋषिकेश(आरएनएस)। संयुक्त यात्रा बस अड्डा स्थित एक होटल में युवक का शव पंखे से लटका मिला। 22 वर्षीय ओम कश्यप नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का रहने वाला था। वह 20 अप्रैल से होटल में ठहरा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईएसबीटी स्थित एक होटल के मैनेजर ने कमरे में पंखे से युवक के लटके होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर युवक को नीचे उतारकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि 20 अप्रैल की रात ओम कश्यप पुत्र नवल किशोर निवासी करावलनगर, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली होटल में ठहरने के लिए आया था। 21 अप्रैल को कमरे का किराया देने के बाद वह अपने रूम में चला गया। सोमवार सुबह होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी प्रकार की हलचल नहीं हुई। खिड़की से झांककर अंदर देखा तो वह पंखे से लटका था। कोतवाल शंकर सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया
Next: आउटसोर्स से घोषणापत्र बनाने वाली कांग्रेस हुई बेनकाब: भट्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.