Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • होटल के कमरे में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • ऊधम सिंह नगर

होटल के कमरे में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 01/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नैनीताल रोड स्थित आवास विकास क्षेत्र के एक होटल में गुरुवार देररात आग लग गई। दमकल विभाग की टीम और कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना में कमरे का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार की रात 1.14 बजे पीएफटी के माध्यम से फायर स्टेशन रुद्रपुर को नैनीताल रोड स्थित होटल रिवेरा में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देश पर फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। होटल के प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 111 में आग लगी हुई थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग लगने का कारण कमरे में धूम्रपान के दौरान बरती गई लापरवाही थी।

दमकल कर्मियों ने होटल में स्थापित होजरील और अपने उपकरणों की मदद से आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग की चपेट में आकर कमरे में रखा बेड, गद्दा, कपड़े, टीवी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। होटल स्वामी राजीव शुक्ला के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन की टीम में एलएफएम चंद्र प्रकाश, एफएस ड्राइवर गिरीश बिष्ट, फायरमैन प्रकाश पांडे, नवल प्रभात, सुरेश कुमार तथा फायर वुमेन गंगोत्री और गौरी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे विश्वविद्यालय में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा कार्यशाला शुरू
Next: सीएम ने हेलीपेड और आवास पर सुनी लोगों की समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.