Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हनीट्रैप में फंसा रामपुर का युवक, मारपीट कर रुपये लूटे
  • ऊधम सिंह नगर

हनीट्रैप में फंसा रामपुर का युवक, मारपीट कर रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 12/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रामपुर का एक युवक रुद्रपुर में युवतियों द्वारा बिछाए गए हनीट्रैप के जाल में फंस गया। युवतियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया और अश्लील वीडियो बनाकर आठ लाख रुपये की मांग की। बाद में मारपीट कर युवक से 14,500 रुपये लूट लिए। युवक किसी तरह जान बचाकर रामपुर पहुंचा। पीड़ित युवक की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी युवक के मोबाइल पर अक्तूबर माह में एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आई थी। कॉल बैक करने पर एक युवती ने फोन उठाया और बाद में मैसेज कर अपना नाम नेहा बताया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और कुछ दिनों तक कॉल व मैसेज के जरिए संपर्क बना रहा। आरोप है कि 19 नवंबर 2025 को युवती ने युवक को रुद्रपुर बुलाया और दक्ष चौराहे पर मिलने को कहा। वहां दो युवतियां, कथित नाम पिंकी और जोहरा (नेहा) उससे मिलीं। मोमो लेने के बाद वे उसे एक घर में चलने के लिए कहने लगीं। आरोप है कि घर पहुंचने के कुछ देर बाद युवक के बाथरूम जाने पर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया। इसी दौरान दीपक कश्यप और उसके अन्य साथी कमरे में पहुंच गए। उन्होंने युवक के हाथ बांध दिए और एक युवती के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर क्यूआर कोड के माध्यम से आठ लाख रुपये की मांग की। युवक ने रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पर्स से 14,500 रुपये निकाल लिए। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। युवक किसी तरह रामपुर पहुंचा, लेकिन मानसिक तनाव और लोकलाज के कारण पहले शिकायत नहीं कर सका। बाद में उसने पुलिस को तहरीर दी। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए व्हाटसएप लाएगा नया फीचर, माता-पिता के पास होगा अकाउंट का कंट्रोल
Next: 11 से 26 मार्च तक चलेगा ‘चकाचक शौचालय सफाई अभियान’

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.